Badruddin Ajmal News: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख और असम की ढुबरी लोकसभा सीट से सांसद बदरुद्दीन अजमल अपने एक बयान की वजह से विवादों में हैं। 74 साल के अजमल ने हाल ही में कहा था कि मैं आज भी शादी करने के काबिल हूं। उन्होंने खुद को ‘बलवान अजमल’ बताते हुए कहा था कि मेरे अंदर ताकत है और मैं फिर से शादी कर सकता हूं।
सरमा बोले- करनी है तो चुनाव से पहले कर लें..
वहीं, इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर अजमल फिर से शादी करना चाहते हैं तो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले शादी हुई तो मैं उनके विवाह कार्यक्रम में शिरकत करूंगा क्योंकि तब तक यह कानून के तहत वैध होगी। लेकिन चुनाव के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू हो जाएगा जो इसे गैरकानूनी बना देगा।
सरमा ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद अगर अजमल ने शादी करने की कोशिश की तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गिरफ्तारी की स्थिति भी बन सकती है। अभी तक अजमल की एक ही पत्नी है, लेकिन सरमा ने चेतावनी दी है कि यूसीसी के प्रभाव में आने के बाद उन्हें एक और शादी करने नहीं दी जाएगी। बता दें कि अजमल ने यह बात 28 मार्च को कही थी। उनके सात बच्चे हैं।
इसके अलावा बदरुद्दीन अजमल ने यह भी कहा था कि अगर मुख्यमंत्री सरमा इससे मना भी करते हैं तो भी वह मुझे शादी करने से नहीं रोक सकते। मेरी इतनी ताकत है। उधर, अजमल के इस बयान पर कांग्रेस नेता और धुबरी से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन ने उनकी निंदा की है। हुसैन ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह की बात करना बदरुद्दीन अजमल जैसे शख्स को शोभा नहीं देता है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
3 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
3 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
5 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
6 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
6 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
6 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
17 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
18 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines