हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'20 से 26 जनवरी तक घर से न निकलें मुसलमान', बदरुद्दीन अजमल के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

AIUDF Chief Badruddin Ajmal’s Provocative Statement: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तारीख पास आ रही है और इसी बीच बदरुद्दीन अजमल ने ऐसा बयान देकर सामाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर दी है।

विज्ञापन
AIUDF Chief Badruddin Ajmal (Picture: ANI)

AIUDF Chief Badruddin Ajmal’s Provocative Statement : ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने बेहद विवादित बयान दिया है। जानकारी के अनुसार अजमल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों से कहा है कि वह 20 से 26 जनवरी के बीच घर के अंदर ही रहें। बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है।

अजमल ने कहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुसलमानों को ट्रेन से यात्रा करने से भी बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमारे धर्म की दुश्मन है। ऐसी टिप्पणी सामने आने के बाद अब भाजपा बदरुद्दीन अजमल पर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन

‘भाजपा ने इकबाल अंसारी को न्योता दिया’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अजमल को जवाब देते हुए कहा है कि भाजपा मुसलमानों से नफरत नहीं करती है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम करते हैं। अयोध्या भूमि विवाद में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को भी न्योता दिया गया है।

ओवैसी-अजमल जैसे लोग फैलाते हैं नफरत

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इकबाल अंसारी पूजा में भी हिस्सा लेंगे। बदरुद्दीन अजमल और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। बता दें कि इकबाल अंसारी मामले में बाबरी मस्जिद की ओर से पक्षकार थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola