Badlapur Angry Crowd Attack on School: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि महाराष्ट्र के बदलापुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की दो बच्चियों संग छेड़छाड़ हुई। मामला सामने आती ही सड़कों पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। स्कूल में जमकर तोड़फोड़ हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
क्या है मामला?
दरअसल 12-13 अगस्त को ठाणे जिले के बदलापुर स्थित स्कूल में तीन साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। मॉडल स्कूल में काम करने वाले सफाईकर्मचारी अक्षय शिंदे ने टॉयलेट में दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। गुस्साई भीड़ सड़क पर उतरी और रेलवे स्टेशन को भी जाम कर दिया। बदलापुर स्टेशन पर कई घंटों तक ट्रेन की आवाजाही बंद थी। इसके बाद प्रशासन की नींद खुली और पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
यह भी पढ़ें- अजमेर सेक्स स्कैंडल क्या? जिसमें फंसी थी IAS-IPS की बेटियों समेत 100 लड़कियां, 6 ने की सुसाइड
स्कूल पर बोला हमला
हालांकि भीड़ का गुस्सा अभी तक नहीं थमा है। खबरों की मानें तो घटना से गुस्साए लोगों ने अब स्कूल पर हमला बोल दिया है। मॉडल स्कूल में लोगों ने घुसकर खूब तोड़फोड़ की। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद भीड़ पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिर में पुलिस को भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोग और भी ज्यादा आक्रोश में आ गए हैं।
सीएम शिंदे ने दिया बयान
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी मामले पर नजर है। भीड़ का आरोप था कि पुलिस ने समय पर शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद इंस्पेक्टर शुभदा शितोले का तबादला कर दिया गया है। इसी के साथ स्कूल की प्रिंसिपल को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय को पॉस्को एक्ट के तहत हिरासत में लिया है। हालांकि इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात करके आरोपी पर रेप की कोशिश और पोस्को एक्ट जैसी सख्त धाराएं लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की मदद से आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- Video: विनेश फोगाट की अपील पर CAS के 24 पन्नों में क्या? गिनाई हैरान करने वाली वजह
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
55 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines