Maharashtra Bandh on August 24: ठाणे के बदलापुर में छात्रा के साथ यौन शोषण मामले में छानबीन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों में से एक पीड़िता के परिजन अगर उसके हावभाव पर नजर नहीं रखते तो शायद इस पूरे मामले का खुलासा ही नहीं होता। वहीं, इस मामले से गुस्साए लोगों ने 24 अगस्त को ‘Maharashtra Bandh’ का ऐलान किया है।
गुस्साए लोगों ने किया ये ऐलान
प्रदर्शनकारियों की आगामी बद के दौरान बस, रेल और मेट्रो ठप करने की योजना है। बता दें इससे पहले लगातार इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। बदलापुर रेलवे स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने करीब 9 घंटे बंद रखा, जिसके बाद मंगलवार शाम लाठीचार्ज के बाद वहां से लोगों को हटाया जा सकता है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में 300 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी जानें: ऑपरेशन में लड़की के पेट से कुछ ऐसा निकला चौंके डाक्टर, दर्द होने पर आई थी सर्जरी की नौबत
आप बीती बताने की नहीं हुई बच्ची की हिम्मत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में एक पीड़िता को लगातार चलने में परेशानी हो रही थी। वह घर पर कई दिन से वॉशरूम जाने से बच रही थी। पुलिस के अनुसार चार वर्षीय इस बच्ची ने अपने परिजनों से स्कूल जाने से इनकार कर दिया। ठीक से चल नहीं पाने और स्कूल जाने से लगातार मना करने समेत उसके हावभाव देख परिजनों को शक हुआ। उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और रोते हुए अपनी आपी बीती बता डाली।
पहले अंदाजा नहीं लगा सके परिजन
पुलिस के अनुसार पहले तो परिजनों को लगा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में कोई इंफेक्शन है, जिससे उसे चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। लेकिन जब बच्ची ने आप बीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें ये पूरा मामला बदलापुर पूर्व के एक स्कूल का है। आरोप है कि स्कूल के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल और 6 साल की दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उसने बीते 12 और 13 अगस्त को किया था। मामले में की SIT कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘दादा ने हमारे प्राइवेट पार्ट को छुआ…’ दिल दहलाती है बदलापुर की बच्चियों की आपबीती, ऐसे खुला पूरा केस
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में देरी क्यों? संजय राउत बोले- दो राज्यों में BJP की हार तय, हेमंत सोरेन पर बड़ा दावा
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
57 mins agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
1 hr agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines