हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को किन-किन चीजों का लगाएं भोग? जानें

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को आज बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। आज बजरंगबली के श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। आइए बड़ा मंगल का महत्व, पूजा विधि और बड़ा मंगल मनाने की वजह जानते हैं…

विज्ञापन
Bada Mangal: ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को बड़ा मंंगल के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

Live Updates

13:53 (IST) 13 May 2025

Bada Mangal LIVE Updates: हनुमान जी को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ?

बड़ा मंगल के शुभ दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना अच्छा रहता है। जैसे कि-

  • गुड़
  • चना
  • बेसन के लड्डू
  • केले
  • नारियल
  • तुलसी पत्र
  • शहद
  • पान
  • लौंग
  • इलायची
  • 12:19 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: बड़ा मंगल पर किन-किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?

  • काले रंग की चीजें- काला रंग शनि और नकारात्मकता का प्रतीक है। इसलिए बड़ा मंगल पर काले रंग के वस्त्र या सामान न खरीदें।
  • चमड़े की वस्तुएं- चमड़े को तामसिक और हिंसा से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिन चमड़े की बेल्ट, पर्स और जूते-चप्पल जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
  • श्रृंगार का सामान- बड़ा मंगल पर श्रृंगार का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर में क्लेश बढ़ता है।
  • 11:43 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: बड़ा मंगल पर क्या खरीदें?

    बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों को खरदीना शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली आती है और धन संकट दूर होता है।

  • पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति
  • केसर
  • बूंदी के लड्डू
  • लाल सिंदूर
  • लाल झंडा
  • 11:09 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित बजरंग बली को समर्पित हनुमान गढ़ी मंदिर है, जहां आज 'बड़ा मंगल' के शुभ दिन सुबह से ही भक्तजन बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से आज के पावन दिन हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही उनके घर-परिवार में खुशियों का वास होता है।

    10:45 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर

    ज्येष्ठ महीने के पहले मंगलवार को 'बड़ा मंगल' के अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन हनुमान जी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ये मंदिर नई दिल्ली के हृदय कनॉट प्लेस में स्थित है, जहां हनुमान जी स्वयंभू रूप में विराजमान हैं।

    10:16 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान जी

    यूपी के प्रयागराज के संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी का एक मंदिर स्थित है, जहां हनुमान जी की लेटी हुई दक्षिणाभिमुख प्रतिमा की पूजा की जाती है। ये प्रतिमा करीब 20 फीट लंबी है। मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंदिर में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा हनुमान जयंती और बड़ा मंगल के पर्व के दौरान भी हनुमान भक्तों का तांता मंदिर में देखने को मिलता है। आज के शुभ दिन भी प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। अब तक बड़ी संख्या में भक्तजनों ने हनुमान जी के दर्शन कर लिए हैं।

    10:00 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: हनुमान जी के कुछ उपाय

    बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी को खुश करने और उनकी कृपा पाने के लिए कई उपाय हैं।

    1. मीठी चीजों का दान करें।

    2. गरीब लोगों को खाना खिलाएं।

    3.“ॐ हनु हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

    4. हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    5. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

    09:11 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: बड़ा मंगल पूजा विधि

    बुढ़वा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान हनुमान जी को अर्पित करने के लिए लाल रंग का फूल ले लें। इसके अलावा अन्य सामग्री जैसे- गुड़, नारियल, चना, लाल चोला, बूंदी के लड्डू या बूंदी ले लें। इन सभी चीजों को हनुमान जी के समक्ष अर्पित करें और घी का दीपक भी जलाएं। साथ में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कीजिए। इसके बाद आरती कर लीजिए। अगर व्रत रखना है तो हनुमान जी और श्री राम को याद करके व्रत का संकल्प लें।

    08:40 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: बड़ा मंगल का शुभ मुहूर्त

    1. बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के दिन पूजा के लिए सुबह 5 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

    2. सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अगर आप सही समय में पूजा अर्चना करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है।

    3. संध्या के समय 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।

    08:07 (IST) 13 May 2025

    Bada Mangal LIVE Updates: ज्येष्ठ महीने का पहला मंगलवार बड़ा मंगल

    आज ज्येष्ठ महीने का पहला मंगलवार है और आज के दिन भगवान राम की बजरंगबली हनुमान से मुलाकात हुई थी। भगवान और उनके सबसे बड़े भक्त की पहली मुलाकात के दिन को बड़ा दिन माना गया। तब से आज का दिन बड़ा मंगल के रूप में मनाने की प्रथा शुरू हो गई थी। बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।

    आज 13 मई दिन मंगलवार को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मंदिरों में बजरंगबली के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन जो लोग भंडारा लगाते हैं, उनके धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। जो लोग हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं, उनकी उपासना करते हैं, उसे परम पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है, इसलिए ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।

    क्यों रखा गया नाम बड़ा मंगल?

    आज के दिन बजरंगबली की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। बड़ा मंगल आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक भी है, क्योंकि त्रेता युग में वर्णित है कि बड़े मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। पंडितों के अनुसार, आज बड़ा मंगलवार को हनुमान जी की आरती गाएं और भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा व्रत करें। क्योंकि आज बड़े मंगल के दिन आरती करने से सभी मुरादें पूरी होती हैं। जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

    आज बड़ा मंगल के सेलिब्रेशन से जुड़े पल-पल के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

    विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola