Babita Singh Chauhan News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में महिला आयोग का गठन किया है। यूपी सरकार ने इस नए आयोग की कमान बबिता चौहान को दी है। राज्य महिला आयोग में एक अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष हैं। ऐसे में बबिता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, तो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और बीजेपी नेता चारू चौधरी को उपाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल रही डॉक्टर प्रियंका मौर्य समेत 25 बीजेपी नेताओं को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। तो आइए जानते हैं कि बबिता चौहान आखिर कौन है? जिन्हें यूपी सरकार ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
कौन हैं बबिता सिंह चौहान?
बीजेपी नेता बबिता चौहान पार्टी में काफी एक्टिव रहती हैं। वर्तमान में बबिता चौहान बीजेपी के कई पदों पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा बबिता चौहान यूपी बीजेपी कार्यकारिणी की भी सदस्य हैं। इसके अलावा वो खेरागढ़ से जिला पंचायत की सदस्य भी हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी बबिता चौहान को अब पार्टी ने एक साल के लिए राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। खबरों की मानें तो उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अपना पदभार संभाला है।
यह भी पढ़ें- खुलासा! अमेरिका के रास्ते में होते हैं रेप-मर्डर! ‘डंकी रूट’ के लिए लगते हैं जिस्म-जान दांव पर
अपर्णा यादव को पछाड़ा
बबिता चौहान का ताल्लुक ताज नगरी से है। आगरा की रहने वाली बबिता चौहान ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को भी पछाड़ दिया है। बबिता चौहान के घर पर मुबारकबाद की झड़ी लग गई है। बबिता चौहान के पति जितेंद्र चौहान लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर हैं। दोनों पति-पत्नियों को समाजसेवा में ढेरों पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं बबिता सिंह चौहान अब बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी बोले-मेरी बात मानी होती तो शिवाजी की मूर्ति न टूटती, किस्सा भी सुनाया
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines