Wrestler Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला और पुरुष पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित कई आरोप लगाए हैं।
पूर्व रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट प्रदर्शनकारी रेसलर्स से बातचीत करने जंतर-मंतर पहुंची। पूर्व पहलवान ने यहां पहुंचकर कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए।
और पढ़िए –प्लीज इसे राजनीतिक न बनाएं’, जंतर-मंतर पहुंची वृंदा करात के सामने बजरंग पूनिया ने जोड़ा हाथ
बबीता बोली सरकार पहलवानों के साथ
बबीता फोगाट ने कहा मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार उनके साथ हैं। मैं कोशिश करूंगी कि आज ही यह मामला सुलझाया जा सके। इस दौरान जब बृजभूषण पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा है तो बृजभूषण शरण सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
और पढ़िए – केंद्रीय खेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण मांगा, 72 घंटे के भीतर देना होगा जवाब
सरकार करेगी न्याय
इससे पहले भाजपा नेता ने ट्वीट किया था कि ‘कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं, मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा। मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं, साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।
विनेश फोगाट बोली- मुझे नहीं पता कल मैं जिंदा रहूंगी या नहीं
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को बृजभूषण पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था, अध्यक्ष ने कई महिला पहलवानों और कोचों का यौन उत्पीड़न किया है। मैं आज यह कह रही हूं लेकिन मुझे नहीं पता कल मैं जिंदा रहूंगी या नहीं। यहां मेरे साथ जो महिला पहलवान बैठी हुई हैं, उनमें से भी कुछ इस छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। हम हमारे लिए नहीं लड़ रहे, हम कुश्ती को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
22 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines