बुल्गेरियाई भविष्यकर्ता बाबा बेंगा ने साल 2025 में 4 राशियों के जातकों की किस्मत बदलने की भविष्यवाणी की है। मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि और कुंभ राशियों के जातकों के जीवन में साल 2025 में बड़े बदलाव होने वाले हैं। बाबा वेंगा ने साल 1996 में मरने से पहले वर्ष 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां की थीं।
उन्होंने दुनियाभर में राजनीतिक बदलावों, प्राकृतिक आपदाओं, अंतरिक्ष-विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाले आविष्कारों के बारे में भविष्यवाणी की थी। उनकी आंखें नहीं थीं, फिर भी वे भविष्य देख सकते थे और उसी आधार पर उन्होंने भविष्यवाणियां की थीं। वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा उर्फ बाबा वेंगा को “बाल्कन के नास्त्रेदमस” के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2025 में कौन-सी 4 राशियों में बदलाव आ सकते हैं…
यह भी पढ़ें: बाबा वंगा की डरावनी भविष्यवाणियां क्या वाकई साबित हो रही हैं सच? धरती-दुनिया होगी खत्म!
1. मेष राशि
बाबा वेंगा ने मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 अपने लक्ष्य को सही दिशा में ले जाने वाला साल बताया। बाबा ने भविष्यवाणी की कि शनि के मीन राशि में गोचर के बाद आप अपने जीवन के लक्ष्यों और इच्छाओं की पूर्ति के लिए मजबूत होंगे, जिससे रिश्तों और नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। इन बदलावों को वहन करने के लिए स्वयं को धैर्यवान बनाने की बहुत आवश्यकता है। बिल्कुल निडर होकर काम करें। लक्ष्य को पाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में इस राशि के जातक अपने फाइनेंशियल स्टेटस, पर्सनल आइडल्स और भावनाओं में बड़े बदलाव देखने वाले हैं। फाइनेंशियल और पर्सलन लाइफ में बदलाव देखने को मिलेंगे। बृहस्तपति के प्रभाव से जीवन में स्थिरता आएगी और समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। सूर्य और चंद्रग्रहण लाइफ में बदलाव लाएंगे। फाइनेंशियल गोल्स में कई बड़े बदलाव होने की पूरी संभावना है। धैर्य रखें और शांतिपूर्ण काम करते रहें। स्थिरता को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। स्वयं को मजबूत एवं निडर बनाने की कोशिश करेंगे।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025 बेहतर एवं स्वयं को एक नया रूप देने वाला है। फाइनेंशियल और प्रोफेशनल एडवांसमेंट दोनों के अवसर प्राप्त होंगे। अगर अपने काम के तरीके को बदलना है तो स्वयं की फाइनेंशियल कंडीशन को बदलने में मदद मिलेगी। इन अवसरों का फायदा उठाने के लिए स्वयं को नए तरीके सीखने के लिए तैयार करना पड़ेगा। यह साल कुछ नया करने और आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करेगा। भावनाओं को नियंत्रित और रिश्तों को अच्छा बनाए रखने की कोशिश करें। स्वयं को सुरक्षित और बेहद महसूस करेंगे। बुरे रिश्तों को तोड़ने से बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।
4. कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 बेहद खूबसूरत एवं लक्ष्यों के प्रति जागरूक करने वाला है। प्लूटो आपकी राशि में है, जो आपको फ्रीडम, स्वयं को मजबूत बनाने और मौलिकता के प्रति आकर्षित करेगा। लक्ष्यों की पूर्ति के लिए काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। जोखिम उठाने के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता होगी। जीवन में कई चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको बिल्कुल डरने की आवश्यकता नहीं है। निडर होकर काम करने की आवश्यकता है। आप जो चाहते हैं, उसमें बदलाव होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
16 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines