baba vanga 2026 predictions: साल 2025 को बेहद डराने वाले युद्धों और प्राकृतिक आपदाओं के लिए जाना जाएगा. 2025 में भीषण युद्ध हुए, कितनी प्राकृतिक आपदाएं हुईं, प्लेन क्रैश में लोगों की जान गई… बेहद दुखद घटनाएं घटीं. अब ये साल खत्म होने में सिर्फ 2.5 महीने का समय बाकी है. इसके बाद हम नए साल यानी साल 2026 में प्रवेश करेंगे. साल 2026 को लेकर भी जो भविष्यवाणी सामने आ रही है वो बेहद खौफनाक हैं.
हर इंसान नए साल को लेकर यही सोचता है कि आने वाला नया साल उसके और उसके परिवार के जीवन में खुशियां लेकर आएगा. वहीं, लोगों के जेहन में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आने वाले साल में क्या होगा. हर इंसान भविष्य में अपनी और अपनों की सेहत के बाद अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा जागरूक रहता है. अब 2026 के लिए बाबा वेंगा की एक नई भविष्यवाणी सामने आई है. बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी आर्थिक तंगी को लेकर है. जो एक बार फिर से डरावनी तस्वीर पेश कर रही है.
बाबा वांगा ने की 2026 को लेकर भविष्यवाणी
दरअसल दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो भविष्य देखने का दावा करते हैं और जब उनकी भविष्यवाणी सही साबित हो जाती है तो लोगों को भी आश्चर्य होता है. भविष्य देखने वालों में दुनिया में अभी सबसे बड़ा नाम नास्त्रेदमस को माना जाता है तो दूसरा नाम “बाल्कन की नास्त्रेदमस” कहीं जाने वालीं बाबा वेंगा का ही आता है. नास्त्रेदमस की तरह ही पहेलियों में भविष्य की झलक दिखाने वाली बाबा वेंगा ने अगले वर्ष के लिए चिंताजनक वैश्विक घटनाओं की एक श्रृंखला की भविष्यवाणी की है, जिसमें एक संभावित आर्थिक तबाही भी शामिल है जिसे उन्होंने ‘कैश क्रश’ करार दिया है.
2026 में आएगा आर्थिक संकट!
लैडबाइबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए एक चरम वैश्विक वित्तीय संकट की भविष्यवाणी की है. उनकी भविष्यवाणी है कि इस साल डिजिटल और फिजिकल दोनों मुद्रा यानी करेंसी की प्रणाली ध्वस्त हो जाएंगी, जिसके कारण कैश क्रश होगा. कैश क्रश होने के कारण बैंकिंग संकट, करेंसी वैल्यू और अधिक कमजोर हो जाएगा और बाजार में तरलता में कमी जैसी घटनाएं हो सकती हैं. इन सबके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी और महंगाई, उच्च-ब्याज दरों और तकनीकी उद्योग में अस्थिरता जैसे संटक आ सकते हैं.
कौन थी बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था. उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था. जन्म के बाद बाबा वेंगा का बचपन सामान्य था लेकिन जब वो 12 साल की थीं तो एक भयानक तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई, जिसके कारण उनकी आंखों की रौशनी पूरी तरह से चली गई. कहा जाता है कि यह घटना उनकी रहस्यमयी शक्तियों के बाहर आने की वजह बनी.
यह भी पढ़ें- 2026 में सबकुछ हो जाएगा खत्म, इंसान बन जाएंगे नौकर; बाबा वेंगा ने की एक और डराने वाली भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को होगा समारोह
5 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
30 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines