MLA Zeeshan Siddique News: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के एक हफ्ते बाद भी इस हत्याकांड की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जितनी बेरहमी से बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई गईं, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। मगर अब इस हत्याकांड में हुए नए खुलासे ने लोगों के होश उड़ा कर रख दिए हैं। बाबा सिद्दीकी के हत्यारों के फोन में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी फोटो मिली है। यह फोटो देखने के बाद पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसकी गई।
स्नैपचैट पर हुई डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर बाबा सिद्दीकी के बेटे की तस्वीर आरोपियों को स्नैपचैट के माध्यम से दी गई थी। साजिशकर्ताओं ने स्नैपचैट पर ही बाबा सिद्दीकी की मौत की प्लानिंग की थी और वो इसी ऐप के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखने वाले शुभम लोंकर ने आरोपियों को यह तस्वीर भेजी थी। वहीं शुभम के आदेश पर आरोपियों ने अपने फोन से सारी चैट और मैसेज डिलीट कर दिए थे।
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और…
जीशान भी निशाने पर
बता दें बाबा सिद्दीकी की मौत के अगले दिन शुभम लोंकर के भाई प्रवीन लोंकर ने ही फेसबुक पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में प्रवीन ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की मौत के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि न सिर्फ बाबा सिद्दीकी बल्कि उनका बेटा जीशान सिद्दीकी भी आरोपियों के निशाने पर था।
शुभम लोंकर ने हायर किए शूटर्स
शूटर्स ने मुंबई पुलिस को बताया कि शुभम लोंकर ने धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को इस मर्डर के लिए चुना था। दोनों को शूटर्स उत्तर प्रदेश के थे और उन्हें बाबा सिद्दीकी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। यही वजह है कि दोनों ने बाबा सिद्दीकी को मारने की सुपारी ली और बेरहमी के साथ लगातार कई गोलियां बाबा सिद्दीकी की छाती में उतार दीं।
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा
शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राम कनौजिया और नितिन सप्रे को सबसे पहले बाबा सिद्दीकी को मारने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसके लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। राम कनौजिया खुद महाराष्ट्र से है और वो बाबा सिद्दीकी को मारने का नतीजा अच्छी तरह से जानता था। यही वजह है कि दोनों ने ज्यादा पैसे मांगे। पुलिस ने शुभम लोंकर समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- Vikas Yadav कहां? जिसे अमेरिका ने बताया मोस्टवांटेड, मामले के अब दिल्ली पुलिस से जुड़े तार!
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines