Baba Siddique Shooters Family Reaction: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद मायानगरी में मातम का माहौल है। उनकी हत्या की खबर सुनकर हर कोई सदमे में है। दशहरे की शाम 3 शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी पर एक के बाद एक गोलियां दागी और मौके से फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने 2 शूटरों को ढूंढ निकाला, वहीं तीसरा शूटर अभी भी लापता है। मुंबई पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पकड़े गए 2 शूटरों के परिवार के बयान सामने आए हैं।
कौन हैं 3 शूटर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर्स की पहचान हो चुकी है। पहला शूटर गुरमैल बलजीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है, वहीं दूसरा शूटर धर्मराज कश्यप का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है। इसके अलावा घटना के बाद फरार तीसरा शूटर शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम भी यूपी के कैसरगंज का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- दशहरे की रात गोलियों से दहली मायानगरी, कब-कैसे हुई वारदात? Video में देखें पूरी कहानी
गुरमैल को 11 साल पहले घर से निकाला
हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो 11 साल से गुरमैल के परिवार का उससे कोई वास्ता नहीं है। गुरमैल के परिवार का कहना है कि हमने 11 साल पहले ही उसे छोड़ दिया था। वो जिंदा रहे या मर जाए, हमें उसकी कोई जरूरत नहीं है। हमने पिछले 4 महीने से उससे बात नहीं की है। 23 साल के गुरमैल 11 साल पहले ही घर से चला गया था। तब से वो हरियाणा में अपने गांव वापस नहीं लौटा।
मां ने सुनाई आपबीती
बाबा सिद्दीकी के हत्यारों में दूसरा नाम 19 साल के धर्मराज कश्यप का है। धर्मराज कश्यप की मां का कहना है कि हमें सिर्फ इतना पता है कि वो पुणे में भंगार का काम करता था। मुंबई के बारे में हमें कुछ पता नहीं है। घर में किसी को नहीं पता है कि वो मुंबई में क्या करता था? क्या कमाता-खाता था? कहां रहता था? यह कोई नहीं जानता। वो आखिरी बार होली पर घर आया था। तब से वो घर नहीं लौटा। उसका कभी फोन नहीं आता था और न ही वो घर में किसी से बात करता था। मेरी बेटी की तबीयत खराब थी, तभी उसने 3 हजार रुपये भेजे थे। हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
यह भी पढ़ें- Mumbai में हुई अंडरवर्ल्ड की वापसी? बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूर्व क्राइम ब्रांच कमिश्नर ने बताया सच
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
48 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines