Baba Siddique Murder Case: मुंबई के बांद्रा में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड में शामिल 3 में 2 शूटर्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि तीसरे फरार शूटर की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने 3 टीमें बनाई है। हत्या की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। एनआईए गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
एनआईए ने गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नेाई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैंगस्टर टेरर केस में एक चार्जशीट दाखिल कर बड़ा खुलासा किया है। लाॅरेंस बिश्नोई दाऊद इब्राहिम के रास्ते पर है। एनआईए की चार्जशीट के अनुसार लाॅरेंस बिश्नोई ने अपना गैंग दाऊद इब्राहिम की तरह ही खड़ा किया है। लाॅरेंस का नेटवर्क ठीक वैसा ही है जैसा कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का हुआ करता था।
दाऊद की तर्ज पर आगे बढ़ रहा लाॅरेंस गैंग
दाऊद इब्राहिम ने 90 के दशक में टारगेट किलिंग, एक्टोर्शन रैकेट के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा किया था और फिर डी कंपनी बनाई थी। इसके बाद पाकिस्तानी आतंकियों से गठजोड़ किया और अपने नेटवर्क का विस्तार किया। दाऊद इब्राहिम मुंबई बम धमाकों के बाद मुंबई से फरार होकर पहले दुबई और फिर पाकिस्तान चला गया था।
दाऊद इब्राहिम की तरह ही लाॅरेंस बिश्नोई ने उत्तर भारत में छोटे-मोटे अपराध कर गैंग की शुरुआत की। एनआईए के वांटेड गोल्डी बराड़ के जरिए लाॅरेंस जेल में बैठकर ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। एनआईए के अनुसा बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं, जिनमें 300 तो पंजाब के ही हैं। बिश्नोई गैंग ने साल 2021 में एक्टोर्शन के जरिए करोड़ों रुपये कमाए और ये पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजा जाता।
ये भी पढ़ेंः एक ने की थी भाई की हत्या! बाकी दो का क्रिमिनल रिकाॅर्ड ही नहीं; बाबा सिद्दीकी के हत्यारे कौन?
11 राज्यों और 6 देशों तक फैला नेटवर्क
लाॅरेंस गैंग का साम्राज्य भारत के 11 राज्यों और 6 देशों तक फैल चुका है। एनआईए की मानें तो कभी यह गैंग सिर्फ पंजाब तक सीमित था लेकिन अपने शातिर दिमाग से लाॅरेंस ने इसे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली की गैंग से गठजोड़ किया और बड़ा गैंग बनाया। सोशल मीडिया के जरिए नौजवानों को गैंग में शामिल कराया जाता है। बिश्नोई का साम्राज्य यूएसए, अजरबैजान, पुर्तगाल, यूएई और रूस तक फैल चुका है।
ये भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी की हत्या से बिहार में भी मातम, सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते थे गोपालगंज की यादें
इन हस्तियों को मार चुका हैं गैंग
लाॅरेंस बिश्नोई गैंग अब तक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राजस्थान के गैंगस्टर राजू ठेहट और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा चुका है। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान को भी लाॅरेंस जान से मारने की धमकी दे चुका है। वहीं कई पंजाबी सिंगर को भी एक्टोर्शन मनी के लिए जान से मारने की धमकी दे चुका है।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
51 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines