फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के तीखे बयान के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मोर्चा खोल दिया है. कंगना की ओर से किए गए निजी हमले पर पलटवार करते हुए रामदेव ने उन्हें ‘ओछा व्यक्ति’ तक कह डाला. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह इस मामले को अब और तूल नहीं देना चाहते हैं. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘मैं इस विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता. स्वामी रामदेव क्या हैं और मेरा योगदान क्या है, यह पूरा देश अच्छे से जानता है. इसलिए मैं ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.’
क्या था पूरा विवाद?
इस जुबानी जंग की शुरुआत तब हुई जब कंगना रनौत ने आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी और उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ करार दिया था. कंगना के इस बयान पर बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें नसीहत दी थी. रामदेव की इस प्रतिक्रिया से नाराज होकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया था और कहा था कि ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’. कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. अब बाबा रामदेव के इस ताजा बयान से साफ है कि वह कंगना पर निशाना साधते हुए भी इस पूरे विवाद पर पूर्णविराम लगाना चाहते हैं.
‘मुझे सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी फटकार’
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था कि, ‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अनुमान लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से कभी फटकार नहीं लगी है.’ कंगना ने आगे लिखा, “इसलिए मुझे कैरेक्टर का पाठ मत पढ़ाइए. आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, यहां कोई फ्रॉड नहीं पकड़ा गया है.”
रामदेव ने कहा था- ‘मानसिक संतुलन खो चुकी हैं’
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बाबा रामदेव से कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर सवाल पूछा गया था. इस पर बाबा रामदेव ने तंज कसते हुए कहा था, “उनकी खुद की क्या योग्यता है? उनकी जवानी कैसी थी? देश के युवाओं के बारे में इस तरह बात करना मानसिक संतुलन खोने की निशानी है. उनकी पार्टी (भाजपा) को भी इस बयान का संज्ञान लेना चाहिए.”
क्या था कंगना का ‘गटर जेनरेशन’ बयान?
मंडी से सांसद कंगना रनौत ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर निशाना साधा था. उन्होंने प्रदर्शनकारी युवा महिलाओं का हवाला देते हुए उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कहा था और आरोप लगाया था कि वे बिना कोई जिम्मेदारी निभाए केवल आजादी का ढोंग कर रहे हैं. इसी बयान के बाद बाबा रामदेव और कंगना के बीच यह तीखी तकरार शुरू हुई.
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
1 hr agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
1 hr agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
1 hr agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
10 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
12 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
14 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
14 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
14 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines