हम झूठे निकलें तो...लगाएं 1000 करोड़ का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बोले बाबा रामदेव

Baba Ramdev claims doctors propaganda after SC rebuke: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा हमारे साथ साजिश की गई। अगर हम झूठे निकले तो हम 1000 करोड़ के जुर्माने का सामना करने के लिए तैयार हैं।

image

Baba Ramdev claims doctors propaganda after SC rebuke: आधुनिक दवाओं के खिलाफ भ्रामक विज्ञापनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को दावा किया कि डॉक्टरों का एक ग्रुप योग, आयुर्वेद के खिलाफ प्रचार कर रहा था। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद रामदेव ने हरिद्वार में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद झूठ नहीं फैला रही है।

विज्ञापन

सजा का सामना करने के लिए तैयार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप गलत प्रचार करेंगे तो जुर्माना लगेगा, इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन हम कोई भी गलत प्रचार कर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दुष्प्रचार का दोषी साबित हुआ तो वे किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हैं। अगर हम झूठे हैं, तो हम पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएं, और हम मौत की सजा के लिए भी तैयार हैं, लेकिन हम सही पाए गए तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो पतंजलि को लेकर पिछले 5 साल से दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा ?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र को बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार करने का आदेश दिया। इसने आधुनिक चिकित्सा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बाबा रामदेव और उनकी कंपनी को भी फटकार लगाई।

बता दें कि जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, आप (पतंजलि) जो कर रहे हैं वह कानून का खुला उल्लंघन है। अगर आप ऐसा करते रहे तो हम इसे बहुत गंभीरता से लेंगे और यहां तक कि प्रत्येक उत्पाद पर ₹1 करोड़ का जुर्माना भी लगाएंगे।’ कोर्ट ने यह टिप्पणी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में की, जिसमें भ्रामक विज्ञापनों के प्रकाशन के खिलाफ निर्देश देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ