मानस श्रीवास्तव, रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान की सदस्यता रद्द कर दी गई है। स्पीकर सतीश महान ने इसके आदेश जारी किए। इसके साथ ही रामपुर विधानसभा की सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने न्यायालय के आदेश मिलने के बाद आजम खान की सदस्यता रद्द कर दी। कल ही आजम खान को हेट स्पीच के मामले में 3 साल की सजा हुई है। सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता जाना तय थी लेकिन सजा की आधिकारिक कॉपी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से आजम खान की सदस्यता रद्द करते हुए रामपुर विधानसभा सीट को रिक्त कर दिया गया है। अब जल्दी ही रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
क्या है पूरा मामला?
आजम खान को 2019 में हेट स्पीच के एक मामले में रामपुर की अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है। आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह के बारे में उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आंजनेय कुमार सिंह रामपुर में डीएम थे। चुनाव के दौरान आईएएस निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे थे। आजम खान लगातार आंजनेय सिंह पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने भाषा की मर्यादा लांघते हुए डीएम से जूते साफ कराने तक की बात कह दी थी।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
31 mins agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
3 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
10 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
10 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
11 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
13 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
14 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines