Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत अपनी आजादी का 75वां साल पूरा कर रहा है और हम 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस जश्न को मनाने के लिए भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री आज लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद, हर साल स्वतंत्रता दिवस पर, लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, जिसके बाद प्रधान मंत्री राष्ट्र के नाम एक संबोधन करते हैं।
आजादी हासिल करने के लिए भारतीयों ने कई साल तक संघर्ष किया। कुरबानियां दीं और अपनों को खोया। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के हाथों अपनी जान गंवाई। तब जाकर आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली।
हर साल 15 अगस्त के दिन भारतीय पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और उन नायकों को याद करते हैं जिन्होंने हमें स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, बीआर अंबेडकर समेत असंख्य लोगों के नेतृत्व में भारत को आजादी मिली। यह दिन हमारे बहादुर नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने अपने देशवासियों की खातिर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने ही 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस तय करने का फैसला किया था। पहली बार भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया था। इस तरह भारत अंग्रेजों के गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
5 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
6 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
8 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
13 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
16 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
16 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
16 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines