Ayushman Card Online Apply: देशभर में जनता की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक है लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देना। हालांकि, इसके लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए। जानें घर बैठे ऑनलाइन कैसे पाएं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
- सबसे पहले pmjay.gov.in साइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के अंदर ABHA-रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर दें और प्रोसेस शुरू करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करें।
- आधार वेरिफाई करने के लिए फोन नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालें।
- नाम, उम्र और पैन कार्ड समेत बाकी जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
- एप्लीकेशन अप्रूव होने तक इंतजार करें और उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
- एक बार आवेदन स्वीकार होने के बाद व्यक्ति को फिर से वेबसाइट पर जाना चाहिए।
- अस्पतालों में कैशलेस इलाज पाने के लिए कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
कौन-कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान भारत के तहत लाभ पाने के लिए लोगों का नीचे दी गई चीजों में एलिजिबल होना जरूरी है।
- सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।
- कोई भी परिवार जिसमें 16 साल से ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति न कमाता हो।
- इसके अलावा ऐसे लोग जिनके पास परमानेंट रेजिडेंस नहीं है और इनकम क्राइटेरिया पूरा करते हैं, वे भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए, नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन करना जरुरी है जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से हो सकता है। एक बार पोर्टल पर आवेदन दाखिल होने के बाद नागरिकों को मंजूरी के लिए इंतजार करना होगा। अगर आप सही तरीके से आवेदन करते हैं तो आयुष्मान कार्ड अप्रूव होने में मात्र 24 घंटे लगेंगे।
एक बार आवेदन आगे बढ़ने पर नागरिकों को एक हेल्थ कार्ड और एक रसीद जारी की जाएगी। यह उन्हें देश में पब्लिक या प्राइवेट, सूचीबद्ध अस्पतालों मेंफ्री इलाज पाने की अनुमति देगी।
यह भी पढ़ें: Heat Wave को लेकर IMD का अलर्ट, राजस्थान-MP समेत ये राज्य हो जाएं सावधान
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines