Ram temple Ayodhya Air services from Delhi Chennai Ahmedabad Jaipur Patna Darbhanga Mumbai Bengaluru: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद यहां देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में पर्यटक आने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। नया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद देश के कई बड़े शहरों को अयोध्या से सीधी उड़ान सेवा के माध्यम से जोड़ने की तैयारी है। इसी सिलसिले में अयोध्या धाम के लिए आठ शहरों से नए विमान सेवा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।
अब रामलला के दर्शन की अभिलाषा रखने वालों का अयोध्या पहुंचना आसान हो जाएगा। आज यानी 1 फरवरी को 8 शहरों से विमान सेवा आरंभ की गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से लोग सीधे अयोध्या आ सकेंगे। एक फरवरी से ही ये सेवा शुरू हो जाएगी अयोध्या में बेहतर एयर कनेक्टिविटी एक सपना थी जो आज साकार हो गई है। इन सभी उड़ानों का संचालन स्पाइस जेट के माध्यम से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-RBI के एक्शन के बाद क्या होगा Paytm का रिएक्शन, इसका क्या और कैसे असर पड़ेगा?
किन शहरों से शुरू हुई विमान सेवा
CM Office, GoUP के एक्स हैंडल से बताया गया है कि दिल्ली-श्री अयोध्या जी, चेन्नई-श्री अयोध्या जी, अहमदाबाद-श्री अयोध्या जी, जयपुर-श्री अयोध्या जी, पटना-श्री अयोध्या जी, दरभंगा-श्री अयोध्या जी, मुंबई-श्री अयोध्या जी, बेंगलुरु-श्री अयोध्या जी के बीच में हवाई सेवा SpiceJet प्रारंभ करने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु के लिए श्री अयोध्या जी से वायु सेवा प्रारंभ हो चुकी है जो सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
क्या कहा CM योगी आदित्यनाथ ने
यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा गया है कि यह कल्पना थी कि अयोध्या में भी अपना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, 04 लेन की सड़कें होंगी, रेलवे के दोहरीकरण के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन होगा। लेकिन, आज यह सपना साकार हुआ है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अयोध्या देश की आस्था का प्रतीक है। अयोध्या और प्रभु श्रीराम के साथ जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं। किन्हीं कारणों से अयोध्या की उपेक्षा हुई।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: केंद्रीय बजट पर क्या बोले देश के बड़े नेता, यहां जनिए बीजेपी और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines