अयोध्या में 22 को आने वाले राम भक्तों को मुफ्त चाय पिलाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

BJP’s Minority Front To Serve Tea To Ram Devotees In Ayodhya: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अयोध्या आने वाले राम भक्तों को मुफ्त में चाय पिलाएंगे और उनकी बाकी सुविधाओं का भी ध्यान रखेंगे।

BJP Flag

Representative Image (ANI)

विज्ञापन

BJP’s Minority Front To Serve Tea To Ram Devotees In Ayodhya : भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा भी अयोध्या में श्री राम के आगमन का उत्साह से इंतजार कर रहा है। मोर्चा अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा और उन्हें मुफ्त में चाय पिलाएगा। यह जानकारी गुरुवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दी।

विज्ञापन

सिद्दीकी ने कहा कि हम 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम भक्तों के लिए निशुल्क चाय स्टॉल लगाएंगे। हम जामा मस्जिद और बासिका अरेबिया कॉलेज मदरसे की सफाई भी करेंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने बताया कि सिद्दीकी 20 जनवरी को मस्जिद और मदरसे का दौरा करेंगे। इस दौरान यहां मिठाई वितरण भी किया जाएगा।

राम भक्तों की सुविधाओं के लिए बैठक करेगा

दूसरी ओर अल्पसंख्यक मोर्चा अयोध्या के सर्किट हाउस में एक बड़ी बैठक भी करेगा। जानकारी के अनुसार इसमें 22 जनवरी के कार्यक्रम और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए भी एक बैठक की जाएगी कि अयोध्या आने वाले राम भक्तों को यहां किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

22जनवरी को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 

अयोध्या के नए भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे होनी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिन चलने वाले अनुष्ठानों की शुरुआत मंगलवार को शुरू हुई थी। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम के लिए हजारों की संख्या में वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ