अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान के पैसों की चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश सरकार ने देश की शीर्ष अदालत को जानकारी दी है कि मंदिर में चढ़ावे और दान की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा ही पैसों की हेराफेरी की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए भारत के सॉलिसिटर जनरल (SGI) तुषार मेहता ने अदालत को पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को दानपात्र से पैसे निकालने और उनकी गिनती का जिम्मा सौंपा गया था, वे गिनती के दौरान ही नकदी निकाल लेते थे. इसके बाद उस चुराए गए पैसे को या तो अपने निजी बैंक खातों में जमा करा दिया जाता था या फिर दूसरी जगहों पर निवेश कर दिया जाता था.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
चार्जशीट दाखिल, ट्रायल कोर्ट को आगे बढ़ने के आदेश
सुनवाई के दौरान अदालत को यह भी अवगत कराया गया कि इस मामले में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. पूरे घटनाक्रम को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी रखे. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उसने इस मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है और ट्रायल कोर्ट स्वतंत्र रूप से मामले की सुनवाई करे.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी : FIR से पहले ट्रस्ट ने जब्त किए थे 80 लाख रुपये, चंपत राय के पत्र में खुलासा
अब तक कितने आरोपी और क्या हुआ एक्शन?
जांच के दौरान मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज में गिनती के दौरान चोरी के दर्जनों मामले सामने आए थे. श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के साथ चढ़ाए गए पैसों में इस तरह की सेंधमारी का खुलासा होने के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. इस मामले में पुलिस और एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए दान की गिनती और देखरेख से जुड़े कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों में टिंकू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय और रामशंकर मिश्रा शामिल हैं. एसआईटी ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की थी. जांच पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने इन सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
27 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
50 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
8 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines