Ayodhya UP Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश लगातार चर्चा में बना हुआ है। खासकर भगवान राम की नगरी अयोध्या को लेकर बयान बाजी तेज हो गई है। अयोध्या में बीजेपी की हार वाकई हैरान करने वाली है। परिणाम सामने आने के बाद सभी अयोध्या में बीजेपी की हार के कारण तलाशने में जुटे हैं। मगर इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता और अयोध्या से जीत हासिल करने वाले अवधेश प्रसाद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मुद्दों की वजह से हारी भाजपा
मीडिया के साथ बातचीत में अवधेश प्रसाद ने बीजेपी की हार के कारण गिनवाए हैं। उनका कहना है कि मुद्दों पर फोकस ना करने की वजह से बीजेपी हारी है। आम चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ राम मंदिर को मुद्दा बनाया और कई जरूरी चीजों पर चर्चा करना भी जरूरी नहीं समझा। यही वजह है कि अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।
जनता के मुद्दे नहीं समझी बीजेपी
फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से जीते सपा सांसद अवधेश प्रसाद का कहना है कि बीजेपी कई पहलुओं पर फेल साबित हुई है। चुनाव के दौरान उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं था। उन्होंने मंदिर, मस्जिद, हिंदू, पाकिस्तान जैसी चीजों पर वोट मांगा। जबकि जनता के मुद्दे कुछ और थे। जनता के मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी थे। यही वजह है कि अयोध्या से बीजेपी की हार की शुरुआत हो चुकी है और बहुत जल्द बीजेपी पूरे देश से साफ हो जाएगी।
कौन हैं अवधेश प्रसाद
बता दें कि अवधेश प्रसाद काफी लंबे समय से स्थानीय राजनीति में एक्टिव हैं। फैजाबाद सीट से सात बार विधायक रहने वाले अवधेश प्रसाद पहली बार सांसद बने हैं। जनता पार्टी से जुड़े रहने के बाद अवधेश प्रसाद ने 1992 में मुलायम सिंह के साथ समाजवादी पार्टी की नींव रखी। कई बार हार के बावजूद उन्होंने सपा का साथ नहीं छोड़ा।
नहीं कर पाए थे माता-पिता का अंतिम संस्कार
अवधेश प्रसाद ने 21 साल की उम्र से राजनीति में कदम रखा था। लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहे अवधेश को आपातकाल में जेल जाना पड़ा। इसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया लेकिन उन्हें जेल से बेल नहीं मिली और वो मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। पिता की मौत के दौरान भी वो अमेठी की मतगणना में व्यस्त थे और उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सके।
संबंधित खबरें
'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
36 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines