Who is Avinash Pande: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसे पार्टी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। आइए, जानते हैं कि अविनाश पांडे कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा…
कौन हैं अविनाश पांडे?
अविनाश पांडे की गिनती कांग्रेस के पुराने नेताओं में होती है। वे इस समय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हैं। वे युवा कांग्रेस में महासचिव के पद पर भी रहे। पांडे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली।
राहुल बजाज के खिलाफ लड़ा चुनाव
अविनाश पांडे ने उद्योगपति राहुल बजाज के खिलाफ 2008 में राज्यसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन एक वाट से हार गए। इसके बाद 2010 में वे महाराष्ट्र से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए।
गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए मुकुल वासनिक को गुजरात, जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक, दीपक बबारिया को दिल्ली और हरियाणा, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ और कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।
राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का बनाया गया प्रभारी
इसके अलावा, रमेश चेन्निथाला को महाराष्ट्र, मोहन प्रकाश को बिहार, चेल्लाकुमार को मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश; अजय कुमार को ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी; भरत सिंह सोलंकी को जम्मू-कश्मीर, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान, देवेंद्र यादव को पंजाब, मानिकराव ठाकरे को गोवा, दमन& दीव और दादरा&नगर हवेली; गिरिश चोडनकर को त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नगालैंड; मानिकराम टैगौर को आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines