Business News: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया था कि डिजीयात्रा के डेटा का इस्तेमाल टैक्स चोरी के मामलों को पकड़ने के लिए नहीं किया जा रहा है। अब इस मामले में विमानन मंत्रालय ने भी अपनी सफाई पेश की है। विमानन मंत्रालय की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड की गई है। जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय टैक्स अथॉरिटीज के साथ डिजीयात्रा के यात्रियों की किसी भी प्रकार की जानकारी को शेयर नहीं किया जाता। डिजीयात्रा ऐप सेफ है, जो Self Sovereign आइडेंडिटी मॉडल पर काम करती है।
यह भी पढ़ें – काम बढ़ा, कर्मचारी नहीं: PSU Banks में 13 साल के Low पर पहुंचा Workforce का आंकड़ा
इससे सिर्फ और सिर्फ ट्रैवलिंग से जुड़ी और प्राइवेट जानकारियां ही यूजर्स की डिवाइस में स्टोर होती हैं। केंद्रीय मंत्रालय किसी भी प्रकार की जानकारी को स्टोर नहीं करता है। मंत्रालय ने साफ किया है कि अगर कोई शख्स अपनी डिवाइस से इस ऐप को रिमूव करता है तो खुद ही पूरा डेटा डिलीट हो जाता है। एयरपोर्ट सिस्टम भी यात्री के फ्लाइट से उड़ान भरने के बाद ऑटोमेटिक पूरा डेटा हटा देता है। मंत्रालय ने साफ किया है कि यह ऐप सिर्फ और सिर्फ घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए है। जो यात्री इंटरनेशनल फ्लाइट्स के जरिए सफर करते हैं, उनके लिए नहीं।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: Amitabh से Amir तक इन स्टार्स ने Real Estate में किया बड़ा निवेश
बता दें कि पिछले कुछ दिन से तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं। चर्चा थी कि अब टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए आयकर विभाग ने नया प्लान बनाया है। जिसके तहत विभाग ने डिजीयात्रा ऐप के जरिए यात्रा करने वालों का डेटा जुटाया है। इसके बाद विभाग ने रिएक्शन दिया था कि ऐसा कोई कदम उसने नहीं उठाया है। लोगों के बीच जो चर्चाएं चल रही हैं, वे निराधार हैं।
आयकर विभाग ने चर्चाओं पर लगाया विराम
आयकर विभाग की ओर से भी इसको लेकर एक्स पर पोस्ट अपलोड की गई थी। जिसमें लिखा था कि कुछ न्यूज आर्टिकल लिख रहे हैं कि टैक्स चोरों पर शिकंजा कसने के लिए डिजीयात्रा ऐप के डेटा का यूज किया जाएगा। लेकिन विभाग ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।
डिजीयात्रा के सीईओ Suresh Khadakabhav ने कहा कि तमाम चर्चाएं पूरी तरह निराधार हैं। वे इनका खंडन करते हैं। अगर आपके सामने कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसा दावा करता है। कोई न्यूज आर्टिकल व्हाट्सऐप के जरिए लिंक शेयर करता है तो इसे पूरी तरह गलत माना जाए। उनकी कोई ऐसी योजना नहीं है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines