Atul Subhash Case: बेंगलुरू के एक टेक्निकल एक्सपर्ट अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। उनकी जिन परिस्थितियों में मौत हुई उसपर बहस छिड़ गई है। सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है। इस दौरान पूरे 24 पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो बनाया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। सुभाष ने आत्महत्या से पहले कुछ काम पूरे करने की एक लिस्ट बनाई थी, जिनको उन्होंने मरने से पहले पूरा किया।
अतुल सुभाष का शव कर्नाटक के बेंगलुरु में उनके घर पर लटका हुआ मिला। उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने का फैसला उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना की वजह से लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘कुछ लोग कानून का गलत फायदा उठा रहे…’, अतुल सुभाष के मामले में क्या बोले सांसद मनोज तिवारी?
क्या थे आखिरी काम?
जिस कमरे में सुभाष ने अपनी जान ली, वहीं पर एक जगह पर लिखा था कि न्याय मिलना चाहिए। उसके पास ही एक ऐसे काम की लिस्ट भी लगी थी जो मरने से पहले पूरे करने थे। चेकलिस्ट को उन्होंने कई भागों में बांटा था। जिसमें सबसे आखिर में फोन से फिंगरप्रिंट लॉक को हटाना था। इसके अलावा कार और घर की चाबियां फ्रिज पर रखना, लैपटॉप को अपने ऑफिस में जमा करना। इसके अलावा ऑफिस के वह सारे काम पूरे करना जो पेंडिंग थे।
दो हिस्सों में निपटाए काम
आखिरी दिन से पहले जो काम पूरे करने थे उसमें अतुल सुभाष ने अपने सिक्योर फाइनेंस, ऑफिस का पूरा काम करना, लीगल अरेंजमेंट करना, जरूरी डेटा का बैकअप लेना था। इसके अलावा आखिरी दिन में किए जाने वाले काम- फोन का लॉक खत्म करना, अधिक जानकारी के लिए परमिशन देना, सुसाइड नोट और वीडियो अपलोड करना, नहाना, अपनी कार, बाइक और घर की चाबियां फ्रिज पर रखना, टेबल पर सुसाइड नोट रखना।
आपको बता दें कि अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें उनकी पत्नी और परिवार के लोग, इसके अलावा एक जज पर भी उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का इल्जाम लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘हम दोषी नहीं, निकिता जल्द जवाब देंगी’, अतुल सुभाष की पत्नी के परिजनों का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या बोले?
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
48 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines