लोकसभा चुनाव के बीच CPI के बड़े नेता का निधन, ऐसा था राजनीतिक सफर
Author: Deepak Pandey
May 03, 2024 07:51 AM IST
Atul Anjan Passed Away : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 का दौरा चल रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को बड़ा झटका है। सीपीआई के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी मौत भोर में 3.45 बजे हुई थी।
अतुल अंजान की शिक्षा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अतुल कुमार अंजान की शिक्षा हुई थी। उन्होंने लखनऊ के स्टेट बोर्ड स्कूल से स्कूलिंग की थी। इसके बाद अतुल अंजाम ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1967 में ग्रेजुएशन, 1972 में पोस्ट ग्रेजुएशन और 1983 में एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।
ऐसा रहा था राजनीतिक सफर
अतुल कुमार अंजान सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव थे। वे अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव थे। वे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष भी रहे थे। उत्तर प्रदेश की घोषी लोकसभा सीट सीपीआई का गढ़ माना जाता था, लेकिन 1990 में कम्युनिस्टों ने वहां पर अपनी जमीन खो दी थी। उन्होंने घोषी से दो बार 1998 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines