Attari Wagah Border Retreat Ceremony: 77वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति की अलग ही झलक देखने को मिली. जानकारी के लिए आपको बता दें कि अटारी बॉर्डर पर 26 जनवरी को स्पेशल डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन होने वाली रिट्रीट सेरेमनी खास होती है, क्योंकि स्कूलों के बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है.
सोमवार की शाम इस खास मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे. अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ जवानों में जोश दिखाई दिया. हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ बीएसएफ के जांबाजों का हौसला बढ़ाया. गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे लोग भी उत्साहित थे. पंजाब में अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान बॉर्डर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल था. अटारी बॉर्डर पर जवानों का शौर्य देख लोगों का का उत्साह भी बढ़ गया. सैलानियों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.
गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार की सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई भी बांटी. इस मौके पर एसएस खंडारे, आईपीएस, एडीजी बीएसएफ, (डब्ल्यूसी) और डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, इंस्पेक्टर जनरल, बीएसएफ, पंजाब फ्रंटियर के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति और मेहमान खास तौर से मौजूद रहे.
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
23 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines