'भारत माता की जय' से गूंजा अटारी-वाघा बॉर्डर, सेना के जवानों ने दुश्मन देश को दिखाया शौर्य; देखें Video

अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी, भारत माता की जय से गूंजी सीमा; सेना की परेड और करतब ने भरा लोगों में जोश

bsf

Attari Wagah Border Retreat Ceremony: 77वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति की अलग ही झलक देखने को मिली. जानकारी के लिए आपको बता दें कि अटारी बॉर्डर पर 26 जनवरी को स्पेशल डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन होने वाली रिट्रीट सेरेमनी खास होती है, क्योंकि स्कूलों के बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है.

विज्ञापन

सोमवार की शाम इस खास मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे. अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ जवानों में जोश दिखाई दिया. हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ बीएसएफ के जांबाजों का हौसला बढ़ाया. गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे लोग भी उत्साहित थे. पंजाब में अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान बॉर्डर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल था. अटारी बॉर्डर पर जवानों का शौर्य देख लोगों का का उत्साह भी बढ़ गया. सैलानियों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार की सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई भी बांटी. इस मौके पर एसएस खंडारे, आईपीएस, एडीजी बीएसएफ, (डब्ल्यूसी) और डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, इंस्पेक्टर जनरल, बीएसएफ, पंजाब फ्रंटियर के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति और मेहमान खास तौर से मौजूद रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ