मंगलवार को पनामा के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते वक्त एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिसमें 11 भारतीय क्रू मेंबर्स घायल हो गए. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. ‘MT On Peace’ नाम के इस जहाज पर 19 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 17 भारतीय नागरिक थे. MEA के मुताबिक, इस हमले में कुल 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें से 11 भारतीय थे.
ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
MEA का बयान
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ”हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज MT On Peace पर हुए हमले की निंदा करते हैं. होर्मुज से गुजरते समय इस जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था.” MEA ने कहा कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय बने हुए हैं. मंत्रालय ने कहा, ”हम इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं.”
MEA ने रखी मांग
MEA ने आगे कहा, ”इलाके में कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.”
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान के अधिकारियों की मदद से जहाज़ के नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
मंत्रालय ने कहा, ”ओमान के खसाब में घायलों का इलाज चल रहा है. हम ओमान के अधिकारियों से मदद के लिए धन्यवाद देते हैं.”
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines