नैनी जेल में हाई सिक्योरिटी: 16 CCTV से हो रही निगरानी, बेटे की जगह बदली, जानें रात खाने में अतीक को क्या मिला ?
Edited By Bhola Sharma

Atiq Ahmad
Edited By Bhola Sharma

Atiq Ahmad
Atiq in Naini Jail: माफिया अतीक अहमद प्रयागराज के नैनी जेल पहुंच चुका है। इससे पहले उसका जेल में मेडिकल टेस्ट हुआ। इसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में भेज दिया गया। अतीक के हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 16 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
अतीक के भाई अशरफ को भी उमेश पाल मर्डर केस में बरेली से नैनी जेल लाया गया है। वहीं, अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली पहले से इसी जेल में है। अली का बैरक बदल दिया गया है। जेल प्रशासन ने ऐसा इंतजाम किया है कि मंगलवार को पेशी से पहले इन तीनों की मुलाकात न होने पाए।
अतीक के नैनी जेल पहुंचने पर उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। उसकी तलाशी ली गई। उसके चेहरे पर थकान थी। उसने सिर पर बांधा अपना गमछा खोला। फिर पानी पीया। इसके बाद आराम करने लगा।
जेल में अतीक को वही खाना दिया जाएगा, जो जेल मेन्यू के हिसाब से अन्य कैदियों को मिलता है।
अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के नैनी जेल पहुंची UP पुलिस#AtiqAhmed #Prayagraj #UPPolice pic.twitter.com/asZWL8vMYH
— News24 (@news24tvchannel) March 27, 2023
प्रशासन ने जेल के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कई थानों की फोर्स के साथ सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है। मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। मिर्जापुर रोड पर स्थित गेट पर पुलिस बल तैनात है। डीआईजी जेल शैलेंद्र छुट्टी पर हैं, इसलिए उनकी जगह जेल मुख्यालय ने डीआईजी एके सिंह को चार्ज दिया है।
जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना गया है। अतीक की सेल के आसपास सभी सुरक्षा कर्मियों के पास बॉडी वियर कैमरे होंगे।
अतीक जिस बैरक में है, वहां 50 कैदियों की रखने की क्षमता है। लेकिन इस समय अतीक अकेला है। बैरक में लगे हाई सिक्योरिटी CCTV की मदद से लखनऊ कारागार निदेशालय से भी पैनी नजर रखी जा रही है।
आज अतीक अहमद उमेश पाल के अपहरण केस में प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होगा। उमेश पाल, पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या का चश्मदीद गवाह था। उसकी 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गई। अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है।
अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद था। उसे लेकर रविवार को यूपी एसटीएफ साबरमती जेल से निकली थी। सोमवार को वह नैनी जेल पहुंचा। 1271 किमी का सफर करीब 24 घंटे में पूरा हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: