प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित ने शुक्रवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। CJI ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पिछले 4 दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए लगे 1293 नए मामलों, 106 पुराने और 440 केस ट्रांसफर करने के लिए लगी याचिकाओं का निपटारा किया।
CJI ने कहा कि ये संदेश देश के हर जिले, हर इलाके में जाना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट इस रफ़्तार से केस का निपटारा कर रहा है। आगे भी कोशिश रहेगी कि अपने पास आए ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो सके।
अभी पढ़ें – मणिपुर में नीतीश कुमार की JDU को लगा झटका, BJP में शामिल हुए 6 में से 5 विधायक
अधिक से अधिक मामलों को निपटाने का प्रयास
उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत अधिक से अधिक मामलों को निपटाने का प्रयास करेगी और वह उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सीजेआई के रूप में अपने छोटे कार्यकाल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “हर कोई मुझे बता रहा था कि उन्हें मुझसे किस तरह की उम्मीदें हैं। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और 3 महीने बाद आपके सामने खड़ा होने लायक बनूंगा।”
CJI यू यू ललित ने सुप्रीम कोर्ट की बागडोर संभालते हुए कहा था कि वह अपने 74 दिनों के कार्यकाल के दौरान तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे – मामलों की सूची, अत्यावश्यक मामलों का उल्लेख और संविधान पीठ। इन तीन पहलुओं में बदलाव उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही स्पष्ट हो गया था, पहले सप्ताह में ही महत्वपूर्ण मामलों के निपटारे के साथ-साथ दो संविधान पीठों की बैठक हुई थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
33 secs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 mins agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
11 mins agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
22 mins agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र का SC को दी जानकारी
40 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
2 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
2 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
4 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines