5 अगस्त 2019, ये वो तारीख है जब जम्मू-कश्मीर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही थी. इसी दिन मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का ऐलान किया था. आज इस बात को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इसी बीच ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमेन ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया है. राजस्थान के जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित हाई-टी कार्यक्रम में बॉब ब्लैकमेन ने कहा कि उन्होंने धारा 370 हटाने की मांग तब नहीं थी कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया और लागू किया, बल्कि उन्होंने ये मांग 1992 में ही कर दी थी. उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों को जम्मू और कश्मीर से जबरन निकाला गया था, उसी वक्त एक विशाल सभा आयोजित की थी और लोगों से कहा था कि ये अन्याय है कि लोगों को सिर्फ उनके धर्म और बैकग्राउंड के कारण उनके पैतृक घरों से जबरन निकाला जा रहा है. बॉब ने कहा कि उन्होंने ना सिर्फ आतंकवाद की निंदा की है, बल्कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू और कश्मीर की रियासत के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जे पर ऐतराज जताया है. ब्रिटिश सांसद का दावा है कि उन्होंने शुरू से ही कहा है कि जम्मू और कश्मीर की पूरी रियासत को भारत के ताज के तौर पर फिर से एकजुट किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान, 200 से ज्यादा J&K सरकारी कर्मचारी रडार पर
जम्मू-कश्मीर में क्या बदलाव आए?
5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया गया और उसे पूरी तरह भारतीय संविधान के ढांचे में शामिल किया गया. तभी से जम्मू-कश्मीर में शासन, बुनियादी ढांचे और जनता की भागीदारी में खास बदलाव आया है. राजनीतिक बहस के बावजूद सरकार का ध्यान जनकल्याण, लोकतंत्र को मजबूत करने और आर्थिक विकास पर है. सबसे स्पष्ट परिवर्तनों में से एक लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ी है. धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास की रफ्तार तेज हुई. जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनावों में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. 2020 में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव पहला अहम कदम था. परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2024 में विधानसभा चुनाव भी हुए. आतंकवादी घटनाओं में भी गिरावट आई.
विकास की ओर बढ़ रहा है जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में साल 2025 में IIT जम्मू की शुरुआत हुई. साथ ही 2026 के आखिर में AIIMS अवंतीपोरा की भी शुरुआत होने जा रही है. ये दोनों ही जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास के गवाह हैं. घाटी के रिमोट इलाकों में रहने वाले बच्चों ने UPSC क्रेक किया और जॉब फेयर ने स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया, जिनमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में 80 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट हुआ है, जिससे रोजगार और बिजनेस को बढ़ावा मिला.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF का नया एक्शन, सीमा पर शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सर्द हवा’
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
27 mins ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
2 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
2 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
4 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
5 hrs agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
5 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines