18 सितंबर को धरती के करीब से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरने वाला है. यह तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और कुछ ही घंटों में यह पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरने वाला है. नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) और जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की तरफ से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
CNEOS और JPL द्वारा इस क्षुद्रग्रह पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. इस एस्टेरॉयड का आकार बेहद विशाल है और धरती के बेहद करीब से गुजरने के कारण इसकी काफी चर्चा हो रही है. इसका नाम FA22 रखा गया है और इसका व्यास 120 से 280 मीटर के बीच होने का अनुमान है. इसके आकार का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार 73 मीटर ऊंची है. इसका मतलब है कि इसका आकार कुतुब मीनार से बड़ा है.
18 सितंबर को धरती के सबसे करीब होगा
नासा की रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि FA22 नाम का ये एस्टेरॉयड सूर्य के चारों ओर घूमता है और लगभग हर 1.85 वर्ष में एक चक्कर पूरा करता है. 18 सितंबर 2025 को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा. इस दौरान इसके और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग 842,000 किलोमीटर होगी. यह चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी का लगभग दोगुना है. हालांकि इस दूरी के बावजूद इसे एक बड़ी और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है.
इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 24,127 मील प्रति घंटे (38,838 किलोमीटर प्रति घंटा) हो सकती है. NASA 85 मीटर से बड़े और पृथ्वी से 74 लाख किलोमीटर के दायरे से गुजरने वाले एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक एस्टेरॉयड की श्रेणी में रखता है. इस परिभाषा के अनुसार, FA22 खतरनाक श्रेणी में आता है. हालांकि अब तक के आंकड़ों के अनुसार, इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें: 77282KM रफ्तार, स्टेडियम से बड़ा एस्ट्रॉयड गुजरेगा, धरती से टकराने का कितना खतरा?
शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह एस्टेरॉयड धरती के लिए खतरनाक साबित होगा या नहीं, लेकिन बाद में की गई जांच में यह स्पष्ट हो गया कि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है. एस्टेरॉयड 2025 FA22 पृथ्वी से नहीं टकराएगा, फिर भी वैज्ञानिक इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं. हालांकि गुरुत्वाकर्षण और सौर विकिरण दबाव के कारण एस्टेरॉयड कई बार अपना रास्ता बदल लेते हैं और ऐसे में उन पर नजर रखना जरूरी होता है.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
1 hr agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
5 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
16 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
18 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
18 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
22 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
23 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines