Asteroid 2024 YR4 May Collide With Moon: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 के 22 दिसंबर 2032 को धरती से टकराने की भविष्यवाणी की है, लेकिन एरिजोना यूनिवर्सिटी के कैटालिना स्काई सर्वे के ऑपरेशन इंजीनियर डेविड रैनकिन ने एक पोस्ट लिखकर अलर्ट दिया है कि एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना 0.3 प्रतिशत है, लेकिन धरती से टकराने के बाद एस्टेरॉयड का एक टुकड़ा चंद्रमा से भी टकरा सकता है। अगर यह टक्कर हुई तो चंद्रमा में भयंकर विस्फोट होगा। हालांकि इससे चंद्रमा को कोई बड़ा खतरा नहीं होगा, लेकिन चंद्रमा की सतह पर 2 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा बन सकता है।
धरती से टकराने पर क्या नुकसान होंगे?
नासा के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो हिरोशिमा पर फेंके गए बम से निकली 8 मेगाटन ऊर्जा से 500 गुना ज्यादा करीब 15 मेगाटन TNT के बराबर ऊर्जा पैदा होगा। यह हिरोशिमा पर फेंके गए बम से लगभग 100 गुना अधिक शक्तिशाली होगा और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जितना बड़ा विस्फोट होगा। यह विस्फोट अमेरिका के वाशिंगटन डीसी जैसे महानगर को नष्ट कर सकता है।
इसका असर 8.8 किमी दूर तक दिखाई दे सकता है और विस्फोटस्थल से 19 किलोमीटर दूर रहने वाले लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। यदि 2024 YR4 किसी बड़े शहर से टकराता है तो प्रभाव विनाशकारी होंगे। उदाहरण के लिए लंदन का वेस्टमिंस्टर से क्रॉयडन तक का एरिया नष्ट हो सकता है। मैनचेस्टर, बेलफास्ट और एडिनबर्ग जैसे अन्य शहरों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विस्फोट से समुद्र में उठने वाले तूफान से भारी तबाही मच सकती है।
2024 YR4 के बारे में हम क्या जानते हैं?
बता दें कि 27 जनवरी 2025 को न्यू मैक्सिको इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड की तलाश की थी। वैज्ञानिकों ने मैग्डेलेना रिज नामक 2.4 मीटर लंबी दूरबीन से इस एस्टेरॉयड को देखा था। यह एस्टेरॉयड एक फुटबाल मैदान जितना विशाल है। 38000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। 22 दिसबंर 2032 की सुबह करीब 9 बजे यह एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब होगा और धरती से इसके टकराव की संभावना 2.1% है।
हालांकि धरती के पास से इसके सुरक्षित गुजरने की संभावना 97.9% है, लेकिन नासा ने इसे धरती के लिए खतरनाक बताया है। पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर और दक्षिण एशिया में से किसी एक हिस्से से यह टकरा सकता है। टकराव से वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, भारत, पाकिस्तान , बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में तबाही मच सकती है।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
2 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
3 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
4 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
6 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
7 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
8 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
11 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines