Asteroid 2024 YR4 : अंतरिक्ष में ऐसे कई एस्ट्रॉयड हैं, जिनके धरती से टकराने की संभावना जताई जाती है और इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया जाता है। अभी एक एस्टेरॉयड ऐसा था, जिसके धरती से टकराने की संभावना थी लेकिन अब इसके चंद्रमा से टकराने का खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और इस एस्टेरॉयड पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
नए अध्ययन से पता चला है कि जिस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना जताई गई थी, अब वह धरती की जगह चंद्रमा से टकरा सकता है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज या सीनियोस ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 के रास्ते को लेकर अध्ययन किया तो पाया कि 2032 में पृथ्वी से टकराने की इसकी संभावना लगभग 1 प्रतिशत से बढ़कर 2.3 प्रतिशत हो गई है।
वहीं अब एरिजोना विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री डेविड रैनकिन द्वारा किए गए नए अध्ययन से पता चला है कि 90 मीटर चौड़े क्षुद्रग्रह के चंद्रमा पर गिरने की संभावना मात्र 0.3 प्रतिशत है। चंद्रमा पर पृथ्वी की तरह वायुमंडल नहीं है, ऐसे में इसकी स्पीड कम नहीं होगी और अगर अपनी स्पीड से यह चंद्रमा से टकराया तो सैकड़ों मीटर चौड़ा गड्ढा बन सकता है। इसके बाद चंद्रमा का मलबा अंतरिक्ष में फैल सकता है।
यह भी पढ़ें : Noida के 14 साल के लड़के ने खोजा एस्टेरॉयड, NASA देने वाला है ये खास मौका
वैज्ञानिकों को संदेह है कि यदि 2024 YR4 चंद्रमा से टकराता है तो कुछ मलबा धरती पर भी आ सकता है। वैज्ञानिक का कहना है कि अगर एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकराता है तो कुछ मलबा निकलकर पृथ्वी से टकराएगा लेकिन इससे कोई बड़ा खतरा पैदा होगा। हालांकि अभी तक इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें : धरती से टकराया एस्टेरॉयड, कितना आकार और क्या असर? आश्चर्यजनक रोशनी पल में गायब
बता दें कि दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां 2024 YR4 जैसे खतरनाक और बड़े एस्टेरॉयड उत्पन्न होने वाले खतरे से बचाने के तरीकों की जांच कर रही हैं। इसमें अंतरिक्ष यान को एस्टेरॉयड से टकराना या परमाणु विस्फोटों के जरिए उनके रास्ते को बदलने जैसे कई प्रयास शामिल हैं। चीन भी हाल ही में इन प्रयासों में शामिल हो गया है और उसने इस दिशा में काम करने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
22 mins agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
47 mins agoLIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
1 hr agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
9 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
10 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
11 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
15 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines