एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी AIU ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दी है. उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे हैं. अब से अल-फलाह यूनिवर्सिटी AIU के logo का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट पर नहीं सकती है. बता दें कि सभी यूनिवर्सिटी AIU, भारतीय विश्विद्यालय संघ के अंतर्गत सदस्य मानी जाती हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. अल-फलाह को तत्काल प्रभाव से AIU का लोगो हटाने का निर्देश दिया गया है. AIU ने अच्छी प्रतिष्ठा की कमी का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है.
AIU ने अपने बयान में क्या कहा?
AIU ने अपने बयान में कहा, ‘यह सूचित किया जाता है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के उपनियमों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को तब तक सदस्य माना जाएगा जब तक वे अच्छी स्थिति में हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संज्ञान में आया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा अच्छी स्थिति में नहीं दिख रही है. इसके चलते अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा को दी गई एआईयू की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है.’
वेबसाइट से तुरंत हटाएं AIU का लोगो
सदस्यता रद्द होने के बाद, एसोसिएशन ने फरीदाबाद स्थित संस्थान को एआईयू का लोगो तत्काल प्रभाव से हटाने का भी आदेश दिया है. बयान में कहा गया है, ‘यह सूचित किया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा अपनी किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या Logo का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है और एआईयू के लोगो को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से तत्काल हटा दिया जाना चाहिए.’
अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हैं 40% कश्मीरी छात्र
अल-फलाह यूनिवर्सिटी लगभग 700 बेड्स का एक अस्पताल भी चलाता है. विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज, कंप्यूटर साइंस और शिक्षा आदि विषयों के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं. अल-फलाह विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों की संख्या अच्छी-खासी है, कुछ अनुमानों के अनुसार यह संख्या 40 प्रतिशत है. इसमें हरियाणा और बिहार के छात्र भी हैं. अल-फलाह विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति भूपिंदर कौर आनंद हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
23 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines