Assembly Result 2022: गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों के सटीक नतीजे कहां-कैसे और कब देखें Live Streaming, जानें सब कुछ 

Tripura Assembly polls
विज्ञापन

Gujarat-Himachal Assembly Result 2022: गुजरात-हिमाचल प्रदेश की सरकार लगभग तय हो चुकी है। गुरुवार को विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। इसके साथ ही कल एक लोकसभा उपचुनाव और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना होगी।

विज्ञापन

 

बुधवार को चुनाव आयोग ने कहा- अलग-अलग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले डाक मतपत्र और फिर ईवीएम खुलेंगी। इसके बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा। जानकारी के मुताबिक- दोपहर तक गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सबसे सटीक, भरोसेमंद और निष्पक्ष स्टेट एनालिसिस

बता दें एग्जिट पोल में न्यूज 24- टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में गुजरात में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। देश के सबसे सटीक, सबसे भरोसेमंद और निष्पक्ष स्टेट एनालिसिस में न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस ने गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में बीजेपी को 150 (± 11 सीटें) , कांग्रेस को 19 (± 9) सीटें, आम आदमी पार्टी को 11 (±7) सीटें और अन्यों को 2 (±2) सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, न्यूज 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 33 (±7) सीटें, कांग्रेस को भी 33 (±7) सीटें और अन्य को 2 (±2) सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

यहां देखें Live स्ट्रीमिंग

आप न्यूज 24 चैनल पर चुनाव नतीजों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जिन लोगों के पास हमारा चैनल देखने की सुविधा नहीं है वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर हमारी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर रिजल्ट को लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन

2017 विधानसभा चुनाव का हाल

गुजरात विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 के रिजल्ट पर गौर करें तो उस समय भाजपा ने कुल 99 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई थी। कांग्रेस ने 77 सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा 2 सीटें BTP के खाते में गईं, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे। वहीं, साल 2017 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस 21 सीटों पर विजयी रही थी। 3 सीट अन्य के खाते में गई थी।

सरकार बनाने का यह है गणित

गुजरात में सरकार बनाने के लिए कुल 182 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें चाहिए। वहीं, हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है। इसके अलावा मैनपुरी लोकसभा सीट और आजमगढ़ विधानसभा सीट पर पूरे देश की नजर होगी। उधर, यूपी की खतौली विधानसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के नतीजे भी कल आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ