असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. बता दें कि असम एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, NDA- 88 से 100 सीटें, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने की संभावना है.
चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आए हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमंता के नेतृत्व में NDA गठबंधन को 88-100 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले CONG+ गठबंधन को इस बार 24 से 36 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. इसमें कांग्रेस को 22-30 सीटें, जबकि रायजोर दल, AJP, CPI(M) और अन्य सहयोगी दलों को सीमित सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं.
एग्जिट पोल के बाद असम में राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं.
असम में सीएम पद की पहली पसंद हिमंता
AXIS My India के एग्जिट पोल में असम के मुख्यमंत्री पद को लेकर मतदाताओं की पसंद भी सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सबसे ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है. करीब 48 प्रतिशत मतदाताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को 32 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो उन्हें दूसरे स्थान पर रखता है.
असम में युवाओं ने किसे चुना?
AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में युवा वोटर इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. पहली बार वोट देने वाले 18-19 वर्ष के मतदाताओं में एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़त दर्शाता है. वहीं कांग्रेस+ को इस वर्ग में 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जिसे 5 फीसदी का फायदा बताया गया है. अन्य दलों का वोट शेयर घटकर 16 फीसदी रहने का अनुमान है.
इसी तरह 20-29 वर्ष के युवा वोटरों में भी मुकाबला करीबी नजर आता है. इस आयु वर्ग में एनडीए को 44 फीसदी (+3) और कांग्रेस+ को 43 फीसदी (+5) वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों का हिस्सा घटकर 13 फीसदी (-8) रह सकता है. आंकड़े बताते हैं कि युवा मतदाता मुख्य रूप से एनडीए और कांग्रेस+ के बीच बंटते दिख रहे हैं और ‘अन्य’ दलों से उनका रुझान कमजोर पड़ा है. एग्जिट पोल इशारा करता है कि असम की सियासी दिशा तय करने में युवा वोट निर्णायक फैक्टर साबित हो सकता है.
9 अप्रैल को हुआ था मतदान
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था, जिसमें मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया. राज्य में 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मजबूत जनभागीदारी को दर्शाती है.
चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. एग्जिट पोल के जरिए असम की जमीनी स्थिति, वोटिंग ट्रेंड और आंकड़ों के विश्लेषण के साथ संभावित नतीजों की पूरी तस्वीर पेश होगी. सत्ता में वापसी या बदलाव, क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों का प्रदर्शन और गठबंधन की भूमिका इन सभी सवालों के जवाब एग्जिट पोल में तलाशे जाएंगे.
संबंधित खबरें
भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
46 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
2 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
9 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
9 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
10 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
12 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
13 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
14 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines