Assembly Elections Exit Poll 2023: विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे है और 3 तारीख को भी छत्तीसगढ़ में जो नतीजे आएंगे वो बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे।”
3 दिसंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में
मीडिया को दिए बयान में बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल में जनता साइलेंट रही है। बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सरकार बना रही है। छत्तीसगढ़ के नतीजे देखकर कांग्रेस खुश हो लें 3 दिसंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में ही रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता में परिवर्तन का करंट है। कांग्रेस अंडर 20 रहेगी, पार्टी की खोखली घोषणाओं को लोगों ने नकार दिया है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57 सीटें
POLSTRAT के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में बीजेपी को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को यहां 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर, एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 80 से 100 सीटें और कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57 और बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
21 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
55 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines