Assembly Elections Result Exit Poll 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आए सभी प्रमुख समाचार चैनलों के एग्जिट पोल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके सही और गलत होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जब हार की बात आ रही है तो पार्टियां और उनके नेता इसे गलत बता रहे हैं तो वहीं जब जीत की बात आ रही है तो कह रहे हैं कि इससे भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। अब सवाल है कि एग्जिट पोल कहां से आया और यह कितना भरोसे के लायक है। क्योंकि भारत में ही कई पिछले चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हो चुका है और नतीजे उसके अनुमानों से बिल्कुल उलट आए हैं।
दुनिया का सबसे पहला एग्जिट पोल अमेरिका में कराया गया था। यह 1936 में हुआ था। जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने न्यूयॉर्क में एक चुनावी सर्वेक्षण किया था। इसमें वोट डालकर आने वाले लोगों से पूछा गया था कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के किसे वोट दिया है। ज्यादातर लोगों ने कहा कि फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चुनाव जीतेंगे और जब परिणाम आए तो बिल्कुल ऐसा ही हुआ। रूजवेल्ट चुनाव जीत गए। इसके बाद ब्रिटेन में पहला एग्जिट पोल 1937 में कराया गया था। फ्रांस में पहला एग्जिट पोल 1938 में हुआ था। वहीं भारत में पहला एग्जिट पोल 1996 में हुआ।
ये भी पढ़ें-Explainer: जीडीपी ग्रोथ के मामले में भारत ने दुनिया को चौंकाया, सभी अनुमानों को छोड़ा पीछे
भारत में कब साबित हुआ गलत
इसबार यह कितना सही साबित होता है यह तो आने वाले 3 दिसंबर को ही पता चल पाएगा, क्योंकि 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। अब देखना है कि पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनती है और किसे कितनी सीटें और कितना वोट प्रतिशत मिलता है। बता दें कि भारत में 2004 के लोकसभा चुनाव, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव, बिहार में 2015 का चुनाव, 2021 में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल गलत साबित हुआ था।
देखिए एग्जिट पोल पर ये रिपोर्ट
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे
टीवी9-Polstrat एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 0 सीटें मिलने की बात कही गई है। रिपब्लिक-Matrize एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को 115-130, कांग्रेस को 65-75 और अन्य को 0 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में तेलंगाना में बीआरएस को 31-47, कांग्रेस को 63-79, बीजेपी को 2-4 और एआईएमआईएम को 5-7 सीटें मिलने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें-कम पैसे में चाहिए बढ़िया जूते तो जाइये यहां, देश में कहीं नहीं मिलता है इतना सस्ता
संबंधित खबरें
लीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
40 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
1 hr ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
1 hr agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
1 hr agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
9 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
11 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines