Assembly Elections 2023 Congress Candidates First List for Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana: कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मध्य प्रदेश की 144, छत्तीसगढ़ की 30 और तेलंगाना की 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। छिंदवाड़ा उनकी पारंपरिक सीट रही है। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी ने चाचौरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। लक्ष्मण सिंह को 1993 में राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के रूप में चुना गया था। इस सीट से लक्ष्णम सिंह से पहले दिग्विजय विधायक चुने गए थे। इसके अलावा पूर्व सीएम के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है।
शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देंगे विक्रम मस्तल
कांग्रेस ने बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से विक्रम मस्तल को मैदान में उतारा है, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने चुरहट से अजय सिंह राहुल, राऊ से जीतू पटवारी, अटेर से हेमंत कटारे, झाबुआ से विक्रांत भूरिया को मैदान में उतारा है।
पहली सूची में कांग्रेस ने 30 एसटी समुदाय की सीटों पर और 22 एससी समुदाय की सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ में 30 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को उनके गढ़ अंबिकापुर से बरकरार रखा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। बघेल ने 2003 से पाटन का प्रतिनिधित्व किया है। पाटन सीट पर उनका मुकाबला अपने दूर के भतीजे और भाजपा नेता विजय बघेल से होगा।
कांग्रेस नेता अमरजीत भगत को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जहां से वह चार बार जीत चुके हैं। छत्तीसगढ़ में घोषित 30 उम्मीदवारों में से 14 एसटी समुदाय से हैं। इसके अलावा पहली सूची के मुताबिक तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उन विधायकों को भी टिकट दिया है जो पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार अपनी सीटों पर सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत 7 नवंबर जबकि, दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ चुनाव के परिणाम भी 3 दिसंबर को ही आएंगे।
तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की घोषणा की है। लिस्ट के मुताबिक, अनुमुला रेवंत रेड्डी को कोडंगल से मैदान में उतारा गया है, वहीं उत्तम कुमार रेड्डी हुजूरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य प्रमुख नामों में दसारी सीताक्का हैं, जो मुलुगु से चुनाव लड़ेंगे। मयनामपल्ली रोहित राव मेडक से और मयनामपल्ली हनुमंत राव मल्काजगिरि से चुनाव लड़ेंगे।
तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
54 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
56 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines