Assembly Election Results 2023: चार राज्यों के शुरुआती नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने I.N.D.I.A गठबंधन की अगली मीटिंग बुलाई है। कांग्रेस ने बुधवार, 6 दिसंबर को नई दिल्ली में अगली बैठक बुलाई है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में आधे का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस की खराब प्रदर्शन पर अब इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के बयान भी आने लगे हैं। जदयू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और तृणमूल कांग्रेस सहित गठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेताओं को फोन करके बैठक की सूचना दी। यह बैठक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद होगी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 दिसंबर को आएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होगी मीटिंग
विपक्षी गठबंधन का यह बैठक 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बुलाया गया है। क्योंकि, तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार गठबंधन में फूट डाल सकता है। इसलिए कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ट्रेंड को बरकरार रखना चाहेगी। बता दें कि, बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा I.N.D.I.A गठबंधन की घोषणा की गई थी। जुलाई 2023 में बेंगलुरु में एक विपक्षी पार्टी की बैठक के दौरान इस गठबंधन का ऐलान किया गया था।
पिछली विपक्षी बैठक की मेजबानी शिवसेना (उद्धव गुट) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने की थी और इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। दो दिवसीय विचार-विमर्श में, गठबंधन ने आगामी आम चुनावों के लिए प्रमुख चुनावी मुद्दों पर चर्चा की, समन्वय समिति बनाई, और 2024 के भारतीय आम चुनावों को ‘जहाँ तक संभव हो’ एक साथ लड़ने के लिए तीन सूत्री प्रस्ताव पारित किया था।
ये भी पढ़ेंः Assembly Election Result Analysis: नतीजों में बदले Exit Polls, जानें क्या थे दावे और क्या हकीकत?
JDU ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इंडिया गठबंधन की पहली मीटिंग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान विपक्षी पार्टियों के कई नेता शामिल हुए थे। हालांकि, इसके बाद से जदयू नेता नीतीश कुमार कांग्रेस के रवैये से नाराज नजर आए। जनता दल (यूनाइटेड) के महासचिव निखिल मंडल ने रविवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए निखिल मंडल ने कहा कि भारतीय गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त रही और गठबंधन को नजरअंदाज किया, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और नतीजे सामने हैं। मंडल ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन के वास्तुकार हैं और कठिन परिस्थितियों में भी नैया पार लगा सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
1 hr agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
3 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines