---विज्ञापन---

देश angle-right

4 तस्वीरों में देखिए, 4 राज्यों में Assembly Election Result 2023 की पूरी कहानी

Assembly Election Result 2023: आइए आपको दिखाते और बताते हैं कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव परिणाम कैसे रहे और भाजपा-कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती...

---खबर नीचे जारी है---

Assembly Election Result 2023 Update In Graphics: देश के 4 राज्यों मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न हो गए हैं। 3 दिसंबर को हुई मतगणना के परिणामों ने पूरे देश को चौंकाया, क्योंकि 3 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने एक ही राज्य में चुनाव जीता। तेलंगाना बनने के बाद कांग्रेस पहली बार वहां सरकार बनाने में कामयाब हुई। इस राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिला। आइए आपको दिखाते और बताते हैं कि किस राज्य में चुनाव परिणाम कैसे रहे और भाजपा-कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती…

राजस्थान में बरकरार रही सत्ता परिवर्तन की परंपरा

200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल की। राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन की परपंरा रही है, जो इस बार भी कायम रही। 2018 विधानसभा चुनाव के समय वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी, जिसे हराकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बने। कांग्रेस को 99 सीटें, भाजपा को 73, बसपा को 6 और अन्य को 20 सीटें मिली थीं। 2018 में भी 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी। बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने से अलवर की रामगढ़ सीट के चुनाव स्थगित हो गए थे। देखिए 2023 में चुनाव परिणाम क्या रहे…

Rajasthan Election 2023 Result Chart

Rajasthan Election 2023 Result Chart

मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार

230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता। राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 115 सीटें होनी चाहिए, जो भाजपा ने जीत ली हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। इस चुनाव में पहले कांग्रेस को बहुमत मिला और पार्टी ने 114 सीटें जीतीं। भाजपा ने 109 सीटें जीती थीं। 7 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली थीं। कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशियों से गठबंधन करके सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, लेकिन मतभेदों के कारण साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गुट के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इस वजह से कांग्रेस अल्पमत में आ गई और भाजपा को बहुमत मिल गया। इससे भाजपा की सरकार बन गई और शिवराज चौहान मुख्यमंत्री बने। अब 2023 में प्रदेश में चुनाव परिणाम क्या रहे, देखिए…

---खबर नीचे जारी है---
Madhya Pradesh Election 2023 Result Chart

Madhya Pradesh Election 2023 Result Chart

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार, भाजपा को बहुमत

90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बहुमत मिला और कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी और 2023 में भाजपा ने चुनाव जीत कर सत्ता परिवर्तन किया है। 2018 के चुनाव में 68 सीटें जीतकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। भाजपा सिर्फ 15 सीटें जीत पाई थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने 5 सीटें जीती थीं। 2 सीटें बसपा को मिली थी। रमन सिंह 2003 में भी मुख्यमंत्री थे। 2008 और 2013 में भी वे ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2018 में उनकी कुर्सी छीन गई। अब 2023 में प्रदेश के चुनाव परिणाम क्या रहे देखिए…

---खबर नीचे जारी है---
Chhattisgarh Election 2023 Result Chart

Chhattisgarh Election 2023 Result Chart

तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार

119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का 9 साल पुराना किला ध्वस्त हो गया। वहीं तेलंगाना बनने के बाद कांग्रेस ने पहली बार खाता खोलते हुए बहुमत से चुनाव जीता। हालांकि पार्टी के स्टार कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स विधानसभा से चुनाव हार गए, लेकिन सरकार कांग्रेस बना रही है। 2018 में के. चंद्रशेखर राव ने समय से 9 महीने पहले चुनाव कराए थे। इस चुनाव में BRS ने 119 में से 88 सीटें जीती और सरकार बनाई। 119 में से 19 सीटें कांग्रेस को, 7 AIMIM को, 2 सीटें TDP को, भाजपा को एक, AIFB को एक सीट मिली थी। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को मिली थी। अब देखिए 2023 के चुनाव परिणामों में पार्टियों की स्थिति…

---खबर नीचे जारी है---
Telangana Election 2023 Result Chart

Telangana Election 2023 Result Chart

First published on: Dec 04, 2023 02:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola