Assembly Election 2023: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। आयोग ने ‘कदाचार और आचार संहिता’ उल्लंघन के लिए 3 चुनाव पर्यवेक्षकों को हटा दिया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तैनात 2 सामान्य और मिजोरम में तैनात एक व्यय पर्यवेक्षक के खिलाफ की है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात आईएएस अधिकारी लालतिन खुमा फ्रैंकलिन की जगह पर आईएएस अधिकारी अनुराग पटेल को सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उदय नारायण दास जो एमपी के सिवनी, मालवा और होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात हैं उनकी जगह आर गिरीश लेंगे। वहीं मिजोरम के लुंगलेई जिले में तैनात व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी गौरव अवस्थी को भी हटा दिया गया है।
इसलिए हुई कार्रवाई
इन सभी अधिकारियों को कदाचार और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए हटाया गया है। इतना ही आयोग ने तीनों अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का उल्लेख इनकी सेवा पुस्तिकाओं में करने का आदेश दिया है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की शुरुआत 7 नवंबर को हुई थी। 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं 17 नवंबर को एमपी और छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
15 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
33 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
1 hr agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines