News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Assembly Bypoll Results 2025: देश में आज 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना वेस्ट, गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है। इन पांचों विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव के लिए मतदान किया गया था। इस उपचुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव प्रचार से लेकर बयानबाजी तक पार्टियों के नेताओं ने किसी चीज में कोई कमी नहीं रखी है। लेकिन अब सभी की निगाहें उपचुनाव रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि उपचुनाव की अब तक की गतिविधियों पर…
गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। गुजरात की इन दोनों सीटों पर भाजपा को बराबरी की टक्कर मिल रही है। जहां कडी में भाजपा के राजेंद्र चावड़ा का मुकाबला कांग्रेस के रमेश चावड़ा के साथ देखने को मिल रहा है, वहीं विसावदर में आप के गोपाल इटालिया की तरफ से भाजपा के कीर्ति पटेल को कांटे की टक्कर मिल रही है। बता दें कि उपचुनाव के दौरान गुजरात के कडी में 57.91 प्रतिशत मतदान किया गया था, वहीं विसावदर में 56.89 प्रतिशत वोट पड़े थे।
पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान 73.36 प्रतिशत वोट डाला गया। TMC का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से TMC की साख दांव पर लगी है। TMC ने यहां मैदान में अलीफा अहम को उतारा है। जिनका मुकाबला कांग्रेस के काबिलुद्दीन शेख और भाजपा के आशीष घोष के साथ हो रहा है।
BREAKING NEWS 🚨
BJP canfidate Jiwan Gupta is at the second position in Ludhiana West bypoll
---विज्ञापन---Congress candidate Bharat Bhushan Ashu is now at the third position pic.twitter.com/pt5Rhshcvq
— 2 Foreigners In Bollywood (@2_F_I_B) June 23, 2025
---विज्ञापन---
पंजाब की लुधियाना वेस्ट में AAP ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। लेकिनबाद मेंद भी यहां बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। AAP के संजीव अरोड़ा को यहां कांग्रेस के भारत भूषण आशु, भाजपा के जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परुपकर सिंह घुम्मन से बराबरी की टक्कर मिल रही है। उपचुनाव में इस सीट पर 53.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
केरल के नीलांबुर विधानसभा सीट पर हमेशा से LDF का गढ़ रही है। लेकिन, इस बार नीलांबुर सीट पर LDF के एम. स्वराज को UDF के आर्यदान शौकत, NDA के मोहन जॉर्ज, और TMC के पीवी अनवर से कांटे की टक्कर मिल रही है। उपचुनाव के दौरान इस सीट पर 75.27 प्रतिशत मतदान किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।