Live Updates
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में 51.33% रहा मतदान
पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा में शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत 51.33% रहा है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे यह जानकारी साइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं एक नई पहल के तहत मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा मतदान डेटा ECINET ऐप पर अपलोड किया गया है।
लुधियाना पश्चिम में शाम 5 बजे तक 49.07% हुआ मतदान
पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार सुबह से वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे लुधियाना पश्चिम में 49.07% मतदान हुआ है।
लुधियाना में कम और कालीगंज में जमकर हो रहा मतदान
लुधियाना में शाम 3 बजे तक 41.04% और कालीगंज में विधानसभा में 3 बजे तक 60.32 % मतदान हुआ है।
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक लुधियाना पश्चिम में कम
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक विसावदर में 28.15%, कड़ी में 23.85%, नीलांबुर में 30.15%, लुधियाना पश्चिम में 21.51% और कालीगंज में 30.34% मतदान प्रतिशत रहा है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष ने डाला वोट
पश्चिम बंगाल के कालीगंज में भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष ने मतदान केंद्र संख्या 171 में अपना वोट डाला है।
केरल में एनडीए उम्मीदवार मोहन जॉर्ज ने डाला वोट
केरल के नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार एडवोकेट मोहन जॉर्ज ने अपना डाल दिया है।
लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने भी वोट डाला, CCTV से हो रही निगरानी
लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने भी वोट डाला और लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है। प्रशासन सभी पोलिंग बूथों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रही है। लुधियाना के जिला कलेक्टर हिमांशु जैन लगातार कंट्रोल रूम में मौजूद हैं और पोलिंग बूथों की निगरानी कर रहे हैं।
लुधियाना में 1.75 लाख मतदाता करेंगे 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस क्षेत्र में कुल 1.75 लाख मतदाता है,जो 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए जाएगे।
लुधियाना उपचुनाव: वोट डालने के बाद क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने गुरुवार सुबह ही अपना वोट डाल दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संवैधानिक कर्तव्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे भी वोट डालें।
लुधियाना में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार ने डाला वोट
पंजाब के लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना वोट डाल दिया।
पश्चिम बंगाल में मतदान केंद्र पर लगी लोगों की लाइन
पश्चिम बंगाल के कालीगंज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नादिया के मतदान केंद्र पर लोगों की लाइन लग गई है।
केरल में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
केरल के नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीट्टीकुथ सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 184 पर लोग वोट डाल रहे हैं।
Assembly Bypoll 2025 LIVE Update: देश में आज 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इसमें पश्चिम बंगाल के कालिगंज सीट, केरल के नीलांबुर सीट, गुजरात की विसावदर एवं कड़ी सीट और पंजाब के लुधियाना (पश्चिम) सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनावों को विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा चुनावी टेस्ट माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, केरल में CPI(M) और कांग्रेस, गुजरात में BJP और AAP के बीच, पंजाब के लुधियाना (पश्चिम) में AAP और BJP के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। इन चुनावों के परिणाम 23 जून को आएंगे। इन 5 सीटों पर हो रहे उपचुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…
यह भी पढ़ें: Assembly Bypoll 2025: 5 विधानसभा सीटें, BJP-कांग्रेस-AAP की टक्कर…, जानें किस सीट पर किसने ठोकी दावेदारी?
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
35 mins agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
3 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
4 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
5 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बालाघाट पहुंचकर राहुल ने साधा मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा- 'लोगों को नहीं मिल रही मदद'
8 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines