हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Assembly Bypoll 2025: 5 विधानसभा सीटें, BJP-कांग्रेस-AAP की टक्कर..., जानें किस सीट पर किसने ठोकी दावेदारी?

Assembly Bypoll 2025: आज भारत के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब, और केरल की विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि कहां किसके साथ किसका मुकाबला हो रहा है।

विज्ञापन
4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव (News24 GFX)

Assembly Bypoll 2025: देश में आज (गुरुवार) गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब, और केरल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इन सभी सीटों पर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों पर तो कभी गठबंधन में साथ रहने वाली पार्टियों के टकराव देखने को मिल रहा है। गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा के रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन चुनावों के नतीजे 23 जून को आएंगे, जिसका सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इन 5 विधानसभा सीटों पर किसका किसके साथ मुकाबला है और कौन बिना जीते पूरा चुनावी खेल बिगाड़ सकता है।

इस उपचुनाव को लेकर सबसे अधिक ध्यान पंजाब की लुधियाना वेस्ट और पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीटों ने खींचा है। जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प बन

पंजाब: लुधियाना वेस्ट सीट पर कांटे की टक्कर

लुधियाना वेस्ट सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन यहां मुकाबला सिर्फ आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, अकाली दल और भाजपा के जीवन गुप्ता के बीच है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसके पक्ष में वोट करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। लुधियाना वेस्ट सीट के लिए कुल 194 मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कालिगंज सीट पर TMC की साख दांव पर

पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीट पर भी सुबह से मतदान जारी है। कालिगंज सीट पर पूर्व विधायक के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस सीट पर टीएमसी ने अलिफा बीबी को उम्मीदवार बनाया है, जो दिवंगत विधायक की बेटी हैं। वहीं, BJP ने स्थानीय कार्यकर्ता आशीष घोष को मैदान में उतारा है। इस उपचुनाव को लेकर कालिगंज सीट पर TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

गुजरात: विसावदर और कड़ी में त्रिकोणीय मुकाबला

गुजरात में कड़ी और विसावदर में उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। यहां दोनों सीटों पर जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी की मृत्यु के बाद कड़ी सीट खाली हो गई थी। वहीं, विसावदर में विधायक भयानी भूपेंद्रभाई ने आप से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

विज्ञापन

कड़ी में भाजपा के राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस के रमेश चावड़ा और आप के जगदीश चावड़ा के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही प्रत्याशी एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Assembly Bypoll 2025 LIVE Update: 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन

विज्ञापन

विसावदर सीट पर भाजपा के किरीट पटेल, कांग्रेस के नितिन रणपरिया और आप के गोपाल इटालिया के बीच शानदार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

केरल: नीलांबुर में दिलचस्प हुआ मुकाबला

केरल के नीलांबुर सीट में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई नीलांबुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत और एलडीएफ के एम. स्वराज के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola