हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

असम की खदान में फंसी 9 जिंदगियां बचाने में जुटी सेना, एक शव बरामद

असम की कोयला खदान में पिछले 48 घंटे से 9 मजदूर फंसे हैं। फिलहाल बचाव कर्मियों ने खदान से एक शव बरामद किया है। आज सेना के साथ नेवी के गोताखोर भी मजदूरों को निकालने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Assam Worker Trapped Mine

Assam Worker Trapped Mine: असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में 9 मजदूर पिछले 48 घंटे से फंसे हैं। फिलहाल बचाव कर्मियों ने एक मजदूर का शव बाहर निकाला है। मजदूरों के रेस्क्यू के लिए सेना को लगाया गया है। हादसा 6 जनवरी को उस समय हुआ जब मजदूर खदान से कोयला निकाल रहे थे। मंगलवार रात को रेस्क्यू रोक दिया गया था। सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया है। सेना के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है।

सेना के अलावा इंजीनियर्स टास्क फोर्स रेस्क्यू में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार खदान में 100 फीट तक पानी भर गया है। इस बीच नेवी के गोताखोर भी रेस्क्यू में लगाए गए हैं। दीमापुर स्थित कोर मुख्यालय के मुख्य अभियंता, असम राइफल्स के महानिरीक्षक और सीओ पैरा यूनिट सहित वरिष्ठ अधिकारियों को ले जाने वाला एक हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी कर रहा है।

दीमा हसाओ जिले के एसपी मयंक झा ने बताया कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक पानी आया, जिसके कारण मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। फिलहाल नेवी, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान मजदूरों का पता लगाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, गडकरी ने लॉन्च की कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम

सीएम ने क्या कहा?

इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा 21 पैरा के गोताखोरों ने कुंए के तल से एक बेजान शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बचाव अभियान जोरों पर है, सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर कुएं में उतर रहे हैं। नौसेना के जवान भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ के डी-वाटरिंग पंप भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Train Cancelled: कोहरे में 20 ट्रेनें कैंसिल, कई लेट, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें