Assam Another Semiconductor Hub: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को असम में दूसरे सेमीकंडक्टर हब, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हब और अत्याधुनिक आईटी हब सहित कई नई परियोजनाओं की घोषणा की। रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने सेमीकंडक्टर पर आयोजित एक सत्र में कहा कि मोरीगांव में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की स्थापना से असम एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा। राज्य में बहुत जल्द ऐसी एक और इकाई स्थापित की जाएंगी।
असम 2.0 इंफ्रास्ट्रक्चर एवं निवेश शिखर सम्मेलन
केंद्रीय मंत्री गुवाहाटी में दो दिवसीय एडवांटेज असम 2.0 इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंवेस्टमेंट शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। पूर्वोत्तर राज्य असम में पहले से ही जगीरोड में एक सेमीकंडक्टर फैसिलिटी मौजूद है, जिसे टाटा समूह द्वारा जगीरोड में लगभग 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जा रहा है। इससे लगभग 27,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह 2025 में उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है।
असम में दूसरा सेमीकंडक्टर हब बनाने की योजना
वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए राज्य में एक और नया सेमीकंडक्टर हब बनाने की योजना बनाई जा रही है। पूर्वोत्तर को भारत में विकास का ‘नया इंजन’ बताते हुए उन्होंने कहा कि असम के कामरूप जिले में एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हब विकसित किया जाएगा, जिससे रोजगार पैदा होगा और औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।
लॉजिस्टिक्स और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने लॉजिस्टिक्स और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो नई अमृत भारत रेलगाड़ियों, 6 गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों, 60 से अधिक रेलवे स्टेशनों का अपग्रेडेशन, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक आईटी हब में बदलने, बोडोलैंड में एक नया रेलवे कोच और मरम्मत विनिर्माण केंद्र, लुमडिंग में एक नया रेलवे लोकोमोटिव इंजन कारखाना स्थापित करने की घोषणा की। मंत्री ने कहा, ‘2025-26 के लिए पूर्वोत्तर में रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कुल बजट आवंटन 10,440 करोड़ रुपये है। यह 2009-14 के दौरान 2,122 करोड़ रुपये के औसत बजट आवंटन की तुलना में 5 गुना से भी अधिक है।’ सत्र के दौरान अपने भाषण में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य अत्याधुनिक तकनीक की नींव रख रहा है जो उद्योगों को आकार देगी, जीवन को बदल देगी और असम को ग्लोबल सेमीकंडक्टर मानचित्र पर स्थान दिलाएगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines