Assam Road Accident: गुवाहाटी के जलुकबाड़ी फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज (एईसी) के 7 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी छात्र एक स्कॉर्पियो में सवार थे। जलुकबाड़ी फ्लाईओवर पर उनकी कार एक मिनी ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर हादसे की शिकार हुई।
सूत्रों ने बताया कि जलुकबारी फ्लाईओवर रोड पर पहले से एक डीआई पिकअप वैन खड़ी थी। छात्रों की स्कॉर्पियो की पहले पिकअप वैन से टक्कर हुई जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराकर हादसे की शिकार हो गई।
हादसे में मारे गए छात्र-छात्राएं की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान असम इंजीनियरिंग कॉलेज के छठे सेमेस्टर के छात्रों और हॉस्टल नंबर 2 के निवासी के रूप में की गई है।
ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Train: पूर्वोत्तर भारत को आज मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
मृत छात्रों में ये शामिल
- अरिंदम भवाल और नियोर डेका (निवासी- गुवाहाटी)
- कौशिक मोहन (निवासी- शिवसागर)
- उपांग्शु सरमाह (निवासी- नागांव)
- राज किरण भुइयां (निवासी- माजुली)
- इमोन बरुआ (निवासी- डिब्रूगढ़)
- कौशिक बरुआ (निवासी- मंगलदोई)
दुर्घटना में तीन अन्य छात्र मृण्मय बोरा, अर्नव चक्रवर्ती और अर्पण भुइयां घायल हो गए। वहीं, हादसे की शिकार डीआई पिकअप वैन के ड्राइवर और क्लिनर की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines