मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि काफिले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई हैं. इस हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जवान शहीद भी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह हमला नाम्बोल सबल लेईकाई क्षेत्र में हुआ है. इस हमले में 33 असम राइफल्स के जवानों को निशाना बनाया गया है.
मणिपुर में पूर्व सीएम एन वीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नाम्बोल सबल लेईकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर मैं बहुत स्तब्ध हूं. दो जवानों की शहादत और कई अन्य के घायल होने से हम सभी को गहरा सदमा पहुंचा है. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. उनका साहस और बलिदान सदैव हमारे हृदय में रहेगा। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
वहीं मिली जानकारी के अनुसार, हमला अचानक किया गया और यह प्रतीत हो रहा है कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है. इस घटना में कम से कम दो जवानों के शहीद होने की खबर है. घटना में घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5.40 बजे हुई, जब जवानों को ले जा रहे ट्रक पर नाम्बोल सबल लेईकाई में हमला हुआ। यह हमला घात लगाकर हमला किया गया, जिस जगह पर हमला हुआ है वह इम्फाल हवाई अड्डे से लगभग 8 किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, देश के इस क्षेत्र से खत्म हुआ नक्सलवाद, मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली
हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली है. मणिपुर में 3 मई, 2023 को हिंसा भड़कने के बाद से पिछले साल के बाद से केंद्रीय सुरक्षा बलों पर सबसे बड़ा और खतरनाक हमला है.
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
15 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines